Tips For AC: अप्रैल का महीना चल रहा है और गर्मी भी तेजी से बढ़ रही है। तेज धूप होने के कारण पसीना आ रहा है। इसलिए लोग अपने घरों से बाहर जाने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कई शहरों में तो पारा 30 से ऊपर जा चुका है और 40 को छूता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। इसी जलती-चुभती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन एसी चलाने के बाद जो बिजली का बिल आता है वो लोगों को खासा परेशान करता हुआ नजर आता है। पर अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर एसी चलाने के बाद भी अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। जी हां, लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...