फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: इस गर्मी एसी चलाने के बाद भी बिजली का बिल आ सकता है कम, जानें कैसे

Fri, 05 Apr 2024 06:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसी टिप्स: एसी चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके? - फोटो : Amar Ujala
Tips For AC: अप्रैल का महीना चल रहा है और गर्मी भी तेजी से बढ़ रही है। तेज धूप होने के कारण पसीना आ रहा है। इसलिए लोग अपने घरों से बाहर जाने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कई शहरों में तो पारा 30 से ऊपर जा चुका है और 40 को छूता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। इसी जलती-चुभती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन एसी चलाने के बाद जो बिजली का बिल आता है वो लोगों को खासा परेशान करता हुआ नजर आता है। पर अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर एसी चलाने के बाद भी अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। जी हां, लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
एसी टिप्स: एसी चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके? - फोटो : istock
एसी चलाते समय इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

फाइव स्टार एसी
  • आप इस गर्मी एसी खरीदने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि जितने ज्यादा स्टार उतना बिजली का बिल कम आ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि 5 स्टार एसी ही खरीदें। ये थोड़ा महंगा जरूर पड़ सकता है, लेकिन ये आपके बिजली के बिल को कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
एसी टिप्स: एसी चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके? - फोटो : Pixabay
ऑटो कट फीचर
  • अगर आप चाहते हैं कि एसी चलाने पर बिजली का बिल कम हो जाए, तो इसके लिए आपको ऑटो कट फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे होता ये है कि जैसे ही कमरा ठंडा हो जाता है, एसी अपने आप बंद हो जाता है और जब कमरा गर्म होने लगता है, तो एसी अपने आप चालू हो जाता है। इससे एसी जरूरत पर ही चलता है फालतू नहीं।

4 of 5
एसी टिप्स: एसी चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके? - फोटो : istock
पंखे को न चलाएं
  • कई लोग क्या करते हैं कि जब एसी चलाते हैं, तो साथ में पंखा चला देते हैं। इससे होता ये है कि एसी की हवा रूम में फैल जाती है और जल्दी बाहर निकल जाती है। इससे एसी काफी देर तक चलता है, जिसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है। इसलिए एसी के साथ पंखा चलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी टिप्स: एसी चलाने पर बिजली का बिल कम करने के तरीके? - फोटो : Pixabay
एसी का टेम्परेचर
  • लोगों की आदत होती है कि गर्मी के चक्कर में वो एसी को 16 डिग्री सेल्सियस पर चला देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचें। आपको एसी 22 या 24 डिग्री पर चलाना चाहिए, जिससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें