फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: 3 स्टार या 5 स्टार? नया एसी खरीदने से पहले जान लीजिए कौन सा हो सकता है आपके लिए बेस्ट

Tue, 11 Jun 2024 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
AC Tips And Tricks: इस समय देशभर में गर्मी का सितम काफी बढ़ा हुआ है। गर्मी के कहर से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। गर्मी का प्रकोप इस कदर है कि कई जगहों पर तो पंखे और कूलर चलाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस कारण कई लोग अपने घरों में नया एसी लगवा रहे हैं। अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। अक्सर लोग एसी खरीदते समय इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि वह 3 स्टार रेटिंग एसी खरीदें या 5 स्टार रेटिंग वाला एसी। स्टार रेटिंग आपके पैसों की अच्छी खासी बचत करा सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि 3 स्टार रेटिंग या 5 स्टार रेटिंग किस एसी को खरीदने पर आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि 3 स्टार रेटिंग की तुलना में 5 स्टार रेटिंग वाले एसी बिजली की ज्यादा बचत करते हैं। हालांकि, 5 स्टार रेटिंग वाले एसी 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
अगर आप एक साल में चार महीने से ज्यादा समय तक एसी का उपयोग करते हैं, तो आप 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीद सकते हैं। यह एसी आपके बिजली की बचत करेगा। 

AC: रात को सोते समय कितना होना चाहिए एसी का तापमान, जरूर जान लें यह बात

4 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
वहीं अगर आप एसी का उपयोग गर्मियों में दो से तीन महीनों के लिए ही करते हैं, तो आप 3 स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीद सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपके लिए 3 स्टार रेटिंग वाला एसी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

WhatsApp: व्हाट्सएप पर ऐसे डाउनलोड करें 10वीं-12वीं की मार्कशीट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock
5 स्टार रेटिंग वाले एसी की कूलिंग क्षमता अच्छी होती है। इसमें अच्छे कंडेनसर लगे होते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाले एसी का इंसुलेशन भी अच्छा होता है। नया एसी खरीदते समय आप इन बातों का भी ध्यान रख सकते हैं। 

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना को लेकर सरकार ने किया बड़ा एलान, 3 करोड़ अतिरिक्त घरों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें