फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips And Tricks: एसी के फिल्टर को भूलकर भी न करें इस तरह साफ, वरना लग सकती है मोटी चपत

Thu, 27 Mar 2025 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फिल्टर साफ करते समय आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
Never Do These Mistake While Washing AC Filter - फोटो : Freepik
मार्च का महीना चल रहा है और गर्मियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। अगले आने वाले महीनों में गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। इस कारण चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। गर्मियों के सीजन में एसी की सेल भी काफी बढ़ जाती है। एसी का फिल्टर उसका एक बहुत जरूरी पार्ट है। अगर एसी का फिल्टर ठीक है तो वह सालों साल ठंडी हवा देता है।

कई बार एसी का फिल्टर गंदा हो जाता है ऐसे में फिल्टर की सफाई करते समय लोग कई बार कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से फिल्टर खराब हो जाता है। इस कारण फिल्टर को दोबारा ठीक कराने में आपका मोटा खर्चा आ सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फिल्टर साफ करते समय आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Never Do These Mistake While Washing AC Filter - फोटो : Freepik
एसी का फिल्टर काफी पतला होता है इस कारण उसकी सफाई करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपको कभी भी एसी के फिल्टर को हार्ड ब्रश या कपड़े धोने वाले ब्रश से साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर एसी का फिल्टर खराब हो सकता है, जिसे बाद में ठीक कराने पर आपका काफी खर्चा आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Never Do These Mistake While Washing AC Filter - फोटो : Freepik
कई बार लोग ऐसे कपड़ों से एसी के फिल्टर को साफ करते हैं, जिसमें काफी धागे होते हैं। इस तरह के कपड़े से एसी के फिल्टर को साफ करने से फिल्टर में धागे फस सकते हैं। ये हवा के फ्लो को रोक सकते हैं जिससे कमरे में कूलिंग अच्छी नहीं होगी। 

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें टी-शर्ट प्रिटिंग का यह कारोबार, हो सकता है मोटा मुनाफा

4 of 5
Never Do These Mistake While Washing AC Filter - फोटो : Freepik
कई लोग एसी के फिल्टर को साफ करते समय उसको जोर-जोर से पटकते हैं। आपको इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से फिल्टर के खाचे टूट सकते हैं। इससे फिल्टर खराब हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Never Do These Mistake While Washing AC Filter - फोटो : Freepik
इस बात का ध्यान रखें कि एसी के फिल्टर को हमेशा सामान्य पानी से धोएं उसे धोते समय कभी भी डिटेर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल न करें। कई लोग कपड़े की तरह डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके एसी के फिल्टर को धोते हैं आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। 

AC Tips: गर्मियों में एसी की सर्विसिंग कराने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकते हैं आप फ्रॉड का शिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें