20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो अभी आधिकारिक तौर पर ये नहीं सामने आया है कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है, लेकिन जान लें कि योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। इसको आप ऐसे समझिए कि 18वीं किस्त अक्तूबर में आई और फिर 19वीं किस्त फरवरी में यानी चार महीने के अंतराल पर। ऐसे में माना जा रहा है कि अगली चार महीने में यानी जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है।