गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी लू भरी आंधी, तो कभी तेज चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहते हैं। वहीं, गर्मियों में लोगों का खानपान से लेकर रहन-सहन तक सबकुछ बदल जाता है। वहीं, बात अगर इस साल की करें तो इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पंखे और कूलर तो गर्मी में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोग एसी लगवा रहे हैं। अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो इससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि एसी खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें ताकि आपको लंबे समय तक कोई दिक्कतें न हों। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में एसी खरीदने के टिप्स के बारे में जान सकते हैं...