फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आवेदन से पहले यहां चेक करें

Tue, 16 Jul 2024 02:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र और अपात्र कौन है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: जब आप किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपके लिए उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मुहैया कराए जाते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। सरकार समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं लेकर आती है जिनके जरिए एक बडे वर्ग को, गरीब वर्ग को और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इसमें सरकार की तरफ से पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो आपको इसमें आवेदन करना होता है, लेकिन पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और कौन नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र और अपात्र कौन है? - फोटो : istock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपका पात्र होना जरूरी है और जो लोग पात्र हैं वे अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • अगर आप घर बैठे ये कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना है और यहां जाकर आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र और अपात्र कौन है? - फोटो : Istock
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
  • बात अगर उन लोगों की करें जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता तो इसमें वे लोग शामिल हैं जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, जिनका पीएफ कटता है, जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं और जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र और अपात्र कौन है? - फोटो : istock
ये लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं इसकी एक सूची है जिसके तहत पता लगाया जा सकता है कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं। इस सूची के मुताबिक जिनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है, वे हैं...
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं
  • आप अगर अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र और अपात्र कौन है? - फोटो : istock
  • अगर आप गांवों में रहते हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
  • आप अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
  • आप अगर दिव्यांग हैं या आपके  परिवार में कोई दिव्यांग है आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें