How To Save LPG Gas While Cooking: अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके घरों में एलपीजी सिलेंडर की गैस काफी जल्दी खत्म हो जाती है। इस कारण लोगों को दो से तीन हफ्तों के समय अंतराल पर ही गैस भरवाना पड़ता है जिसका बुरा असर उनकी जेब पर पड़ता है। इसके अलावा कई बार जब घर में मेहमान आते हैं और उनके लिए कुछ खास हम बना रहे होते हैं उस समय अगर गैस खत्म हो जाए तो हमें कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरन किसी लोकल दुकान पर ज्यादा कीमत देकर सिलेंडर भरवाना पड़ता है। अगर आपके घर में भी रसोई सिलेंडर में गैस काफी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने रसोई सिलेंडर में एलपीजी गैस की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -