फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: यहां जानें क्या आपका बनेगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ

Fri, 11 Oct 2024 03:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन लोगों का बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: जो लोग जरूरतमंद हैं या आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसमें घर देने, आर्थिक मदद करने, राशन देने जैसी कई अलग तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उन्हें सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये जानें कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किन लोगों का बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : freepik.com
क्या लाभ मिलता है योजना में?
  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इस कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पताल यानी वे अस्पताल जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं में आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको हर साल 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
किन लोगों का बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • जो लोग आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं

4 of 5
किन लोगों का बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और साथ ही आपके दस्तावेजों को वेरिफाई भी किया जाता है
  • इसके बाद आपके आवेदन के प्रोसेस को पूरा किया जाता है
  • फिर जब आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन लोगों का बनता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें