फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें तरीका

Thu, 02 May 2024 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Claim Process: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन किस बीमारी से घिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं, वे तो अच्छे से अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करवा लेते हैं। पर जो लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं, उनका क्या? दरअसल, ऐसे लोगों के लिए सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सेवा रहती है। इसके अलावा केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है, लेकिन क्या आपको इसका तरीका पता है। शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्डधारक कैसे पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आप इसका तरीका आगे जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1
  • जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, उन्हें सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • ऐसे में अगर आप भी बीमार हैं और इलाज करवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पताल में जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पंजीकृत अस्पताल में जाकर आपको यहां बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क का पता करना है
  • फिर आपको इस हेल्प डेस्क पर जाना है और संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • इन्हें अपना आयुष्मान कार्ड देना होता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • आप जब अपना आयुष्मान कार्ड संबंधित अधिकारी को देते हैं, तो वे इसकी जांच करते हैं
  • फिर सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद आपको भर्ती कर दिया जाता है और आपका मुफ्त इलाज किया जाता है
  • इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : istock
ऐसे पता कर सकते हैं अपने शहर के अस्पताल के बारे में
  • आयुष्मान कार्डधारक को पता करना है कि उनके इलाके का कौन सा अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड है, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। फिर यहां पर जाकर 'फाइंड अस्पताल' पर क्लिक करके आप ये जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें