Ayushman Card: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें पीएम किसान योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना के अलावा भी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको जानना होगा कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...