सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। ठीक ऐसे ही आधार कार्ड भी आज की जरूरत बन चुका है। स्कूल में दाखिला लेना हो, सिम कार्ड लेना हो, किसी योजना के लिए आवेदन करना हो, कोई सरकारी फॉर्म भरना हो आदि। इन सब कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, कई बार ये चीज सामने आती है कि लोगों के आधार कार्ड में कई तरह की गलतियां होती हैं, जिनके कारण आपको खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। जैसे- जन्मतिथि में हुई गलती। इसलिए अगर आप अपने आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि को ठीक करना या बदलना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...