फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips and Tricks: इस आसान तरीके से मिनटों में जान सकते हैं कार की माइलेज, जानें क्या है प्रोसेस

Fri, 20 May 2022 03:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to calculate the Mileage of car - फोटो : Istock
How to calculate the Mileage of car: आज के समय हम में से अधिकतर लोग कार का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कार चलाते समय अक्सर लोग उसकी माइलेज को लेकर चिंतित रहते हैं। कई बार लोग ये शिकायत करते हैं कि उनकी कार अच्छा माइलेज नहीं देती है। इसके अलावा वो पेट्रोल और डीजल की भी काफी ज्यादा खपत करती है। इस कारण उनका अतिरिक्त खर्चा आता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी कार एक लीटर पेट्रोल या डीजल में कितने किलोमीटर का माइलेज देती है, तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपनी कार की माइलेज को चेक कर सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में -

अगर आप अपनी कार की माइलेज चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी कार के फ्यूल टैंक को फुल कराना है। इसके बाद जब आपकी कार में टैंक कैपेसिटी तक फ्यूल भर जाएगा। उसके बाद आपको अपनी कार के फ्यूल टैंक कैपेसिटी का पता लगाना है।
विज्ञापन

2 of 5
How to calculate the Mileage of car - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ट्रिप मीटर को जीरो पर रीसेट करना है। ये करने के बाद आपको ड्राइविंग शुरू करनी है।
विज्ञापन

3 of 5
How to calculate the Mileage of car - फोटो : Istock
फ्यूल भरवाने के बाद आपको कार लंबे समय तक ड्राइव करनी होगी। वहीं कार चलाते समय आपको गाड़ी की स्पीड को ज्यादा तेज नहीं करना है। तेज रफ्तार पर गाड़ी चलाने पर ईंधन की काफी ज्यादा बर्बादी होती है। 

4 of 5
How to calculate the Mileage of car - फोटो : Istock
ऐसे में आपको हमेशा गाड़ी को औसत रफ्तार पर ही चलाना चाहिए। सटीक माइलेज का पता लगाने के लिए आपको गाड़ी औसत स्पीड पर ड्राइव करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to calculate the Mileage of car - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आपको गाड़ी तब तक चलानी होगी, जब तक उसका फ्यूल टैंक पूरी तरह खाली नहीं हो जाता है। इसके बाद आपको ट्रिप मीटर के अनुसार गाड़ी कितने किलोमीटर चली है उसको कार ड्राइव करने से पहले डलवाए गए फ्यूल की मात्रा से भाग देना है। इस तरह आप आसानी से अपनी कार की माइलेज को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें