फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Seva Kendra: आपके घर से कितनी दूरी पर है आधार सेवा केंद्र? घर बैठे ऐसे लगा सकते हैं पता

Mon, 12 Aug 2024 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Seva Kendra Location: जो लोग भारत के नागरिक हैं उनके पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिसमें से एक है आधार कार्ड। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के लोगों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। ये कार्ड आपके पहचान पत्र का काम करता है, सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए जरूरी होता है आदि। पर कई मौकों पर लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। किसी को आधार कार्ड में कोई सुधार करवाने या फिर अपने बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने आदि। पर ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि उनके घर के पास कौन सा आधार सेवा केंद्र है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको ये कैसे पता चलेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock
ऐसे पता लगा सकते हैं कहां है आधार सेवा केंद्र:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपके घर के पास कौन सा आधार सेवा केंद्र है तो आप ये आसानी से पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां जाकर आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुननी है
विज्ञापन

3 of 5
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपके सामने वेबसाइट खुल जाएगी जिसके बाद आपको 'गेट आधार' वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आपको 'Locate an Enrolment Center' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा

4 of 5
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock
स्टेप 3
  • खुले हुए नए पेज पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे
  • इसमें आपको राज्य, पोस्ट पिन कोड और सर्च बॉक्स का विकल्प मिलेगा
  • ऐसे में अगर आप पिन कोड नंबर से आधार सेवा केंद्र का पता लगाना चाहते हैं तो आपको पोस्ट पिन कोड पर क्लिक करना है
  • इसके बाद फिर से स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का ऐसे लगाएं पता - फोटो : istock
स्टेप 4
  • ऐसे में आपको वो 6 अंक का पिन कोड दर्ज करना है जिस जगह के आधार सेवा केंद्र का पता करना है
  • फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको 'Locate a Centre' पर क्लिक करना होता है
  • फिर आप देखेंगे कि आपके सामने आपके एरिए में मौजूद सारे आधार सेवा केंद्र की सूची आ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें