फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Update: फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका

Fri, 24 May 2024 04:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट - फोटो : istock
Free Aadhaar Update Details: भारत में लोगों के लिए आधार कार्ड एक पहचान पत्र है और यह बेहद अहम दस्तावेज है। कई सरकारी और निजी कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का फायदा लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल होता है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां होती हैं। आधार का इस्तेमाल आई-डी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और आपने इसे अपडेट नहीं किया है, तो आप इसे जल्द से जल्द अपडेट कर लें।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की तरफ से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए फ्री सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा के अनुसार आप 14 जून 2024 तक फ्री में आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई पोर्ट पर आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन आधार सेंटर पर 50 रुपये फीस लगेगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट - फोटो : Istock
क्यों है आधार कार्ड की जरूरत? 

देशभर में प्रमुख आईडी के साथ ही आधार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के लिए भी किया जाता है। जानकारी मुताबिक, करीब 1100 योजनाओं में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। इसमें से केंद्र सरकार की 319 योजनाएं हैं। इसके साथ ही कई वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और उन्हें ऑनबोर्ड करने के लिए आधार मांगते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट - फोटो : Istock
क्यों अपडेट करना है जरूरी?   

अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करते हैं, तो आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं। इस खबर में आपको आगे बताने वाले हैं कि आप कैसे घर पर ही अपना आधार फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इस आसान तरीके से कुछ मिनटों में आप अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: इस दिन किसानों के खाते में आ सकती है 17वीं किस्त, इससे पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम 

4 of 5
फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट - फोटो : Istock
घर पर ऐसे करें अपडेट

आप UIDAI के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी आईडी का प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा। अगर आप अपेडट नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र पर आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी देनी होगी। 

AC Temperature: क्यों 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाता है एसी का तापमान? जानें अगर चला जाए तो क्या होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्री में 10 साल पुराने आधार कार्ड को ऐसे करें अपडेट - फोटो : Istock
ऑनलाइन फ्री में ऐसे आधार कार्ड को करें अपडेट

1- आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाए। 
2- यहां पर अपडेट करने के लिए आप ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
3- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। 
4- फिर वापस 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करें। इसके बाद निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगा। 
5- इसके बाद आधार यूजर्स को अपनी डिटेल प्रमाणित करना होगा। अगर सभी जानकारी सही दिखती है तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें। 
6- फिर अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करिए। 
7- इसके बाद कार्डधारक को अपने निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें, फिर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी कॉपी अपलोड कर दें। 
8- सभी प्रोसेस से गुजरने के बाद अंत में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर लिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें