पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये तीन जरूरी काम
- फोटो : Istock
केंद्र सरकार यह राशि चार महीनो के अंतराल पर तीन किस्तों में देती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) द्वारा किसानों के खाते में यह राशि सीधे भेजी जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का किसानों को इंतजार है। बताया जा रहा है कि 17वीं किस्त जून के आखिरी में या जुलाई के पहले सप्ताह में आ सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 17 वीं किस्त आने से पहले आपको यह तीन काम पूरे कर लेने चाहिए, नहीं तो किस्त अटक सकती है।