Free Aadhaar Update Details: भारत में लोगों के लिए आधार कार्ड एक पहचान पत्र है और यह बेहद अहम दस्तावेज है। कई सरकारी और निजी कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का फायदा लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल होता है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां होती हैं। आधार का इस्तेमाल आई-डी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और आपने इसे अपडेट नहीं किया है, तो आप इसे जल्द से जल्द अपडेट कर लें।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की तरफ से 10 साल पुराने आधार को अपडेट करने के लिए फ्री सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा के अनुसार आप 14 जून 2024 तक फ्री में आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई पोर्ट पर आपको इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, लेकिन आधार सेंटर पर 50 रुपये फीस लगेगी।