फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक? मिनटों में ऐसे कर सकते हैं चेक

Fri, 03 Jun 2022 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Aadhaar card: आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock
Aadhaar Card: आज के समय आप कुछ भी काम के लिए कोई दस्तावेज लेकर जाते हैं, तो आपको इसके लिए आधार कार्ड जरूर चाहिए होता है। दरअसल, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, स्कूल में दाखिले के लिए, नौकरी के वक्त, सिम कार्ड खरीदते समय, सरकारी और गैर सरकारी समेत अन्य चीजों के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपके पास आधार न हो, तो आपके कई काम अटक सकते हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी है, क्योंकि कई बार इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन कई मर्तबा ये देखने को मिलता है कि लोग भूल जाते हैं या फिर उन्हें पता नहीं होता है कि उनके आधार कार्ड के साथ कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है? ऐसे में अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Aadhaar card: आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock
इस तरीके से लगा सकते हैं प्रोसेस: 

स्टेप 1
  • अगर आपको नहीं पता कि आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, तो ये जानने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन

3 of 6
Aadhaar card: आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर 'माय आधार' वाले विकल्प को चुनना है और नीचे ड्राप डाउन में जाकर आपको वेरिफाई रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल आईडी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 6
Aadhaar card: आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी है। यहां वो दर्ज करें जिसे आप सत्यापित करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Aadhaar card: आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे आपको दर्ज करना है। इसके बाद आपको सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aadhaar card: आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है - फोटो : istock
स्टेप 5
  • जैसे ही आप सेंड ओटीपी पर क्लिक करेंगे, तो आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर यूआईडीएआई के रिकॉर्ड से मेल खाता है तो यहां स्क्रीन पर आपको नजर आ जाएगा। लेकिन अगर ये रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता है, तो ये भी स्क्रीन पर ही आपको बता दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें