हमारे पास मौजूद जितने भी दस्तावेज हैं, वो बेहद जरूरी होते हैं क्योंकि किसी भी दस्तावेज का काम हमें कहीं भी पड़ सकता है। जिस तरह कार चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए होता है, ठीक वैसे ही बैंक खाता खोलने के लिए पैन कार्ड भी जरूरी होता है। लेकिन आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जो लगभग हर काम के लिए चाहिए होता है। आधार कार्ड को आपके गैस कनेक्शन से लेकर आपके बैंक खाते तक में लिंक किया गया है। वहीं, आधार कार्ड के जरिए लोगों के साथ जालसाज काफी फ्रॉड भी कर रहे हैं और ऐसा हो रहा है आपके मोबाइल नंबर के कारण। दरअसल, कई लोगों के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर या तो बंद हो गए हैं या फिर खो जाते हैं। लेकिन अगर आपने इसे अब तक अपडेट नहीं करवाया है, तो जालसाज आपके बैंक खाते में सेंध लगा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...