फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड ग्राहक को जरूर जानने चाहिए अपने ये चार अधिकार, नहीं कर पाएगा कोई बैंक परेशान

Thu, 10 Mar 2022 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के क्या आधिकार होते हैं - फोटो : istock
अगर उस समय को याद किया जाए, जब लोगों को अपने ही पैसे के लिए बैंक में जाकर लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी। लेकिन इसके बाद एटीएम कार्ड आया और इसने सबकुछ पूरी तरह बदलकर रख दिया। आज लोग एटीएम कार्ड से जब चाहे, तब पैसे निकाल पाते हैं। वहीं, इन सबके बीच डेबिट कार्ड की तरह ही लोगों की पहली पसंद क्रेडिट कार्ड भी बना है। लोग अब क्रेडिट कार्ड का काफी इस्तेमाल करते हैं। इसमें बैंक द्वारा दी गई लिमिट का अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं, और फिर हर महीने उसका बिल भरते हैं। लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि लोगों को क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में उनका कहना होता है कि बैंक वाले उन्हें परेशान करते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के कुछ अधिकार हैं, जिनके तहत बैंक आपको परेशान नहीं कर सकता है। इस बारे में आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के क्या आधिकार होते हैं - फोटो : istock
बैंक आपके साथ जोर जबरदस्ती नहीं कर सकता
  • अगर क्रेडिट कार्ड ग्राहक किसी महीने बिल नहीं भर पाता है, तो बैंक आपके साथ जबरदस्ती नहीं कर सकता। हालांकि, बैंक आप पर फाइन लगा सकता है और आपसे बिल भरने को कह सकता है। लेकिन नियमों के मुताबिक, बैंक किसी तरह की धमकी ग्राहक को नहीं दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के क्या आधिकार होते हैं - फोटो : istock
आपके घर पर आकर आपसे जबरदस्ती नहीं
  • कई बार देखा जाता है कि जब लोग अपने क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं, तो बैंक के रिकवरी एजेंट ग्राहक के घर पहुंच जाते हैं और कई बार तो वो उनके साथ गलत व्यवहार तक करते हैं। लेकिन नियमों के मुताबिक, बैंक आपके साथ ऐसा नहीं कर सकता। बैंक कानून के मुताबिक, आपसे अपना पैसा ले सकता है।

4 of 5
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के क्या आधिकार होते हैं - फोटो : istock
धोखाधड़ी होने पर बैंक देगा साथ
  • क्रेडिट कार्ड का जितना इस्तेमाल बढ़ा है, उतने ही इसमें धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते हैं। ऐसी स्थिति में बैंक आपकी पूरी मदद करता है। हालांकि, इसके लिए आपको निश्चित समय के अंदर बैंक को धोखाधड़ी की सूचना देनी होती है, और उसके बाद बैंक आपकी पूरी तरह मदद करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के क्या आधिकार होते हैं - फोटो : iStock
कार्ड चुनने के लिए जबरदस्ती नहीं
  • जब आप क्रेडिट कार्ड चुनते हैं, तो कई बार बैंक आपको कई लुभावने ऑफर देकर अपने मनमुताबिक क्रेडिट कार्ड देना चाहता है। लेकिन आप अपने हिसाब से और अपनी जरूरत को देखकर कार्ड चुन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें