फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड हो गया है गुम, तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो लग सकती है चपत

Thu, 17 Mar 2022 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जो आपके लिए बेहद जरूरी होंगे। जैसे-ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि। ये सभी दस्तावेज काफी जरूरी होते हैं, मतलब इनके न होने पर आपके कई काम तक रूक सकते हैं। ऐसा ही एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड, जो आज के समय की जरूरत बन चुका है। एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो, हर एक चीज के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन अगर आधार कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए, तो फिर हमारे कई काम रूक जाते हैं और हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका भी आधार कार्ड गुम या चोरी हो गया है, तो आपको घबराने की जगह एक काम करना है जिससे आप आसानी से फिर से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
पहले करें एफआईआर
  • अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो गया या फिर कहीं ये चोरी हो गया है, तो आप सबसे पहले पुलिस स्टेशन में इसकी एफआईआर दर्ज करवाएं। साथ में इसकी एक कॉपी अपने पास भी रखें।
विज्ञापन

3 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
क्यों है जरूरी?
  • दरअसल, कुछ लोग आधार कार्ड के गुम होने पर एफआईआर नहीं करवाते हैं, जो नुकसानदेह हो सकता है। आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ये जरूरी हो जाता है।

4 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
डाउनलोड कर सकते हैं आधार कार्ड:-

स्टेप 1
  • आपका आधार कार्ड गुम या चोरी हो गया है, तो आपको अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करना है ताकि आपके काम न रूके। इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई https://uidai.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर यहां पर 'माय आधार' के विकल्प पर क्लिक करें और इसके बाद 'डाउनलोड' वाले ऑप्शन को चुनें।
विज्ञापन

6 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके सामने एक कॉलम आएगा, जिसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। फिर नीचे दिए गए सिक्योरिटी कोड को भर दें।
विज्ञापन

7 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार कार्ड से लिंक नंबर को दर्ज करना है और फिर 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन

8 of 8
आधार कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 5
  • फिर नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को दर्ज करें। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें