PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती है, ताकि लोगों तक इनका लाभ पहुंच सके। इसके लिए इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं। इनमें पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा समेत कई तरह की लाभकारी योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि कुछ गलतियों के कारण आप इस किस्त से वंचित रह सकते हैं? ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप इन गलतियों के बारे में जानें, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं...