फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक टलने से गोल्डन विदाई पर असर, फेडरर-सेरेना हो जाएंगे 40 साल के तो वुड्स 45 पार

Fri, 27 Mar 2020 08:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
फेडरर-विलियम्स - फोटो : social media
टोक्यो ओलंपिक का अगले साल स्थगित होना कई सितारों की स्वर्ण पदक की उम्मीदों के लिए और कड़ी चुनौती हो गया है। ये खिलाड़ी अपने करिअर के अंतिम पड़ाव में खेल रहे हैं और जिनका यह अंतिम ओलंपिक हो सकता है। इन दिग्गजों में गोल्फर टाइगर वुड्स शामिल हैं जिनकी उम्र 44 हो गई है। इसके अलावा टेनिस स्टार रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स की उम्र 38 साल की हो चुकी है। इसके अलावा अमेरिकी धावक जस्टिन गैटलिन 38 तो एलिसन फेलिक्स 34 साल के हैं। चीन के बैडमिंटर स्टार लिन डेन की उम्र भी 36 साल है और इसमें लगभग एक साल का और इजाफा हो जाएगा। उम्र का असर इनके खेल पर पड़ सकता है।  
विज्ञापन

2 of 9
रोजर फेडरर - फोटो : पीटीआई
रोजर फेडरर:  
बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 8 अगस्त 2021 में 40 वर्ष के हो जाएंगे। वह 2000 सिडनी ओलंपिक में एकल के सेमीफाइनल में पहंचे।  2008 बीजिंग ओलंपिक में स्टेन वावरिंका के साथ मिलकर युगल खिताब जीता था जबकि एकल में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। लंदन ओलंपिक में वह रजत पदक जीतने में सफल रहे थे जबकि पिछली बार 2016 रियो ओलंपिक में चोट के कारण हिस्सा नहीं लिया था। बीजिंग ओलंपिक में वह स्विट्रजरलैंड के ध्वजवाहक थे।  
विज्ञापन

3 of 9
सेरेना विलियम्स - फोटो : social media
सेरेना विलियम्स:  
अमेरिकी टेनिस स्टार भी अगले साल सितंबर में 40 साल की हो जाएंगी। उनके नाम पहले ही चार ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं। लंदन 2012 में एकल, बहन वीनस के साथ 2000 सिडनी, 2008 बीजिंग और 2012 लंदन में युगल खिताब जीता था। रियो 2016 में दोनों बहनें पहले राउंड में हार गईं थीं। जबकि सेरेना एकल में तीसरे राउंड में स्वितोलिना से पराजित हो गई थीं। सेरेना के लिए टोक्यो ओलंपिक आसान नहीं होगा। इस साल हुए पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में वे तीसरे राउंड में ही बाहर हो गई थीं।

4 of 9
टाइगर वुड्स
टाइगर वुड्स:  
अनुभवी गोल्फ स्टार अगले साल दिसंबर में 46 के हो जाएंगे। इस साल दिसंबर में वह अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगे। पंद्रह मेजर टूर्नामेंट जीतने वाले वुड्स के लिए अमेरिकी टीम में जगह बनाना आसान नहीं है। अभी वह छठी श्रेष्ठ रैंकिंग के अमेरिकी हैं जबकि चार श्रेष्ठ रैंकिंग के खिलाड़ी के ही जगह बनाने की उम्मीद है। पीठ की चोट के बाद फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। रियो ओलंपिक 2016 में भी वह चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 9
लीन डैन - फोटो : pti
लिन डेन:
चीन के बैडमिंटन स्टार लिन डेन अगले साल ओलंपिक तक 37 साल के हो जाएंगे। उन्होंने 2008 बीजिंग और 2012 लंदन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पांच बार के विश्व चैंपियन रियो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में हार गए थे। सेमीफाइनल में उन्हें प्रबल प्रतिद्वंद्वी ली चोंग वेई से हार का सामना करना पड़ा जिसे उन्होंने 2008 और 2012 के फाइनल में हराया था।
विज्ञापन

6 of 9
एलिसन फेलिक्स - फोटो : ट्विटर
एलिसन फेलिक्स:
अमेरिका की धावक एलिसन फेलिक्स ओलंपिक इतिहास मे 6 गोल्ड जीतने वाली एकमात्र महिला एथलीट हैं। वे दो साल से टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटी हुई हैं। लगातार अपना पांचवां ओलंपिक खेलने उतरेंगी। इस साल नवंबर में 35 साल की हो जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 9
जस्टिस गैटलिन - फोटो : social media
जस्टिन गैटलिन:
अमेरिका के धावक 38 साल के गैटलिन ने इस साल टोक्यो ओलपिक के बाद संन्यास लेने की योजना बनाई थी। टूर्नामेंट टलने के साथ ही उन्होंने अपने संन्यास का फैसला भी टाल दिया है। यह उनका चौथा ओलंपिक होगा। हालांकि 2004 के ओलंपिक चैंपियन के लिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा। उन्हें क्रिस्टियन कोलमैन और नोह लायल्स की चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो 100 मीटर और 200 मीटर में दावेदारी पेश कर रहे हैं।

8 of 9
लिएंडर पेस - फोटो : getty
पेस बदल सकते हैं संन्यास का फैसला
सात बार ओलंपिक खेल चुके भारत के लिएंडर पेस इस साल पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन उन्हें तब यह अंदाजा भी नहीं था कि टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित हो जाएंगे। अपना 8वां ओलंपिक खेलने के लिए 1996 अटलांटा ओलंपिक के पदक विजेता अपना फैसला बदल सकते हैं। लंदन में ऐतिहासिक पदक दिलाने वालीं महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भी अगले साल मार्च में 38 साल की हो जाएंगी।  
विज्ञापन

9 of 9
मर्लिन ओटी - फोटो : social media
जमैका की मर्लिन ओटी ने 40 साल में जीता था ओलंपिक पदक
अगर सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी की बात करें तो जमैका की मर्लिन ओटी ने जब 2000 सिडनी ओलंपिक में 4 गुणा 100 मीटर रिले का कांस्य पदक जीता था तब वह 40 साल की थीं। 11 साल की सीरिया कीहेंद जाजा टोक्यो ओलंपिक के सबसे युवा खिलाड़ी होेंगी जबकि जापानी मूल की ब्रिटिश स्केटबोर्ड खिलाड़ी स्काई ब्राउन उनसे पांच महीने बड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें