फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: फेडरर की पत्नी मिर्का के अजीबोगरीब पैर की तस्वीर वायरल, चोट की वजह से खत्म हुआ था करियर, पढ़ें कहानी

Sat, 02 Mar 2024 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिर्का के पांव की यह स्थिति 2002 में लगी चोट की वजह से है। मिरोस्लाव मिर्का भी एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं और 2002 में उन्हें अचानक से टेनिस को अलविदा कहना पड़ा था।
विज्ञापन
1 of 8
मिर्का के पैर की तस्वीर वायरल - फोटो : Roger Federer Instagram
महान स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर फिलहाल अपने परिवार के साथ थाईलैंड ट्रिप पर हैं। 2022 में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने वाले फेडरर इन दिनों नए-नए अनुभवों को एहसास कर रहे हैं और अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। हालांकि, उनकी एक तस्वीर में पत्नी मिर्का के पैर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दरअसल, उस तस्वीर में दोनों बीच पर हैं और नंगे पाव रेत में खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस ने मिर्का के पैरों की असामान्य स्थिति को नोटिस कर लिया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
फेडरर की ट्रिप की तस्वीर - फोटो : Roger Federer Instagram
दरअसल, मिर्का के पांव की यह स्थिति 2002 में लगी चोट की वजह से है। मिरोस्लाव मिर्का भी एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं और 2002 में उन्हें अचानक से टेनिस को अलविदा कहना पड़ा था। उनके पैर में चोट लगी थी। इस पूरी घटना का जिक्र 2021 में पब्लिश हुई किताब 'द मास्टर: द ब्रिलियंट करियर ऑफ रोजर फेडरर'  में है। फेडरर और मिर्का की मुलाकात 2000 ओलंपिक के दौरान हुई थी। वहां दोनों ने एकदूसरे को पहली बार किस किया था और फिर दोनों एकदूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने 2009 में शादी की और अब चार बच्चे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
फेडरर की ट्रिप की तस्वीर - फोटो : Roger Federer Instagram
दरअसल, 2002 में मिर्का एक शानदार पेशेवर टेनिस खिलाड़ी बनने की राह पर थी, लेकिन पैर की चोट ने उन्हें इस दौड़ से बाहर कर दिया। वह 2002 में होपमैन कप में खेलने वाली थीं। हालांकि, मैच से पहले उनके पैर में तेज दर्द हुआ और फेडरर ने उन्हें दर्द असहनीय होने पर न खेलने के लिए भी कहा था। मिर्का ने दर्द सहा और मैच खेला।

4 of 8
फेडरर और मिर्का - फोटो : Roger Federer Instagram
किताब के मुताबिक, फेडरर ने बताया, 'होपमैन कप में मुझे याद है कि वह अरांताक्सा सांचेज विकारियो के खिलाफ खेलने से पहले रोई थीं। मैंने उनसे कहा- तुम क्यों रो रही हो? इस पर मिर्का ने कहा था, 'तुम नहीं समझोगे। मेरे पैर में बहुत दर्द हो रहा है। मैं मुश्किल से दौड़ पा रही हूं और मुझे कोर्ट में जाकर मैच खेलना है। इस पर फेडरर ने मिर्का से कहा, 'ठीक है फिर मैच मत खेलो।' मिर्का ऑस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही थीं। लगातार पैर दर्द के कारण उन्हें कई महीनों तक खेलना बंद कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
फेडरर और मिर्का - फोटो : Roger Federer Instagram
फेडरर ने बताया- मिर्का ऑस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स और मियामी में क्वालिफाइंग दौर में हार गईं। हालांकि, उनके पैर में दर्द लगातार जारी रहा और कुछ महीनों तक नहीं खेल सकीं। अंत में उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला किया।' हालांकि, वह इस दौरान फेडरर की लगातार मदद करती रहीं और उन्हें टूर्नामेंट के लिए बूक करने में मदद करती रहीं। मिर्का ने हर टूर्नामेंट में रोजर और उनके कोच के रहने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी।
विज्ञापन

6 of 8
फेडरर और मिर्का - फोटो : Roger Federer Instagram
किताब में बताया गया है- '2002 में स्प्रिंग सीजन के समय रिकवरी के दौरान रोजर ने पूछा कि क्या वह उनके लिए एक होटल बुक करने में मदद कर सकती हैं। धीरे-धीरे मिर्का ने रोजर और कोच पीटर लुंडग्रेन के ट्रैवल प्लान की जिम्मेदारी अपनी कंधों पर ली।' हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने मिर्का को बताया कि उनके पैर की सर्जरी एक गलती थी। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वह उस तरह से नहीं चल सकती थीं, जैसी कि उनकी स्थिति पहले थी।
विज्ञापन

7 of 8
फेडरर और मिर्का - फोटो : Roger Federer Instagram
मिर्का ने कोर्ट पर वापस आने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन वह ऐसा करने में असमर्थ थीं। मिर्का ने 2005 में पेरिस में दिए एक बयान में कहा- मैंने वापसी के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर सकती थी। मिर्का का करियर भले ही उनके पति जितना नहीं रहा हो, लेकिन रोजर फेडरर के करियर में उनकी भागीदारी ने सुनिश्चित किया कि उनके पति को कोई समस्या नहीं हो। फेडरर आगे चलकर टेनिस के महान खिलाड़ी बने और 20 ग्रैंडस्लैम का जादुई आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। हालांकि, इसके बाद फेडरर भी टखने में समस्या के कारण खेल से दूर हो गए। उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके और फिर 2022 में संन्यास का एलान किया।
विज्ञापन

8 of 8
फेडरर और मिर्का - फोटो : सोशल मीडिया
थाईलैंड में अपनी यात्रा के दौरान फेडरर ने थाई संस्कृति, स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया और देश की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। उन्होंने पारंपरिक टुक-टुक की सवारी की और एमराल्ड बुद्ध के मंदिर और वाट पकनम फासी चारोएन मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्थलों की भी यात्रा की। पत्नी मिर्का, अपने चार बच्चों और माता-पिता रॉबर्ट और लिनेट के साथ फेडरर ने थाईलैंड ट्रिप का जमकर आनंद लिया। टेनिस आइकन ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाले फोटोज शेयर किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें