फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: किसी म्यूजियम से कम नहीं है पेरिस में बना इंडिया हाउस, नीता अंबानी ने बताई खासियत, देखें VIDEO

Tue, 30 Jul 2024 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
1 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत अब ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। नीता अंबानी ने दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस की शुरुआत की। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इंडिया हाउस के अंदर की झलक दिखाई है। यह किसी म्यूजियम से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
इसमें कई कमरे बनाए गए हैं, जिसमें ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं। इसके अलावा अंदर फैंस के मनोरंजन की व्यवस्था भी है। लोक नृत्य के अलावा डांस और लाइव परफॉर्मेंस की भी व्यवस्था है। इसके अलावा एथलीट्स और भारतीय फैंस के खाने के लिए देसी खाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

3 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
नीता ने उद्घाटन करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है। यह ओलंपिक में भारत का पहला कंट्री हाउस है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारे एथलीटों के लिए यह घर से दूर एक घर बन जाए। एक ऐसी जगह जहां हम उनका सम्मान करें। कार्यक्रम में भारत की कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं।

4 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
ला विलेट में इंडिया हाउस के उद्घाटन के मौके पर नीता ने भविष्य में ओलंपिक मेजबानी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब भारत भी ओलंपिक की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन

5 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन

6 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
पेरिस ओलंपिक के शानदार उद्घाटन समारोह के पूरी दुनिया का ध्यान खींचने के एक दिन बाद ओलंपिक में पहले कंट्री हाउस इंडिया हाउस का उद्घाटन हुआ जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और आईओसी के अधिकारी और प्रशासक भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

7 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
नीता ने कहा, हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों में से 47 प्रतिशत लड़कियां हैं। यह सब महिला शक्ति और हमारे युवा लड़के-लड़कियों के लिए है, हम उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

8 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
नीता ने कहा- मुझे उम्मीद है कि हम पहली बार पदक की संख्या को दोहरे अंक में देख पाएंगे। आगे बढ़ो भारत, भारत को गौरवांवित करो। भारत आ गया है। अब समय आ गया है कि एथेंस में पहली बार जलाई गई ज्योति हमारी प्राचीन भूमि भारत के आकाश को रोशन करे। वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा।

9 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
नीता अंबानी ने कहा- इंडिया हाउस के उद्घाटन पर यह हमारा सामूहिक संकल्प होना चाहिए। पहली बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अपना घर है। यह एक ऐसी जगह है जहां हम अपने खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे और उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

10 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा,  जब मैं ब्राजील, कोरिया में शीतकालीन ओलंपिक और फिर टोक्यो गई थी तो हमारे पास इंडिया हाउस नहीं था। मुझे लगा कि एक करोड़ 40 लाख की जनसंख्या वाले भारत को अपना खुद का घर चाहिए।
विज्ञापन

11 of 11
इंडिया हाउस - फोटो : Twitter
नीता ने कहा- इसलिए मैंने ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों और सभी को यह दिखाने के लिए एक इंडिया हाउस बनाने के बारे में सोचना शुरू किया कि भारत की भावना वास्तव में क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें