मनु भाकर और कोच जसपाला राणा
- फोटो : twitter
मनु ने दिया फैंस को धन्यवाद
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने फैंस का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "एयरपोर्ट और होटल में जिस तरह से मेरा स्वागत किया गया, उससे मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत खुशी है कि देश के लोग मुझे इस तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। मैं दो पदक और भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए ढेर सारी प्रेरणा लेकर आई हूं। इवेंट के समय मैं पदक के बारे में नहीं, बल्कि केवल अपने खेल के बारे में सोच रही थी। मैं लंबे समय तक भारतीय खाना नहीं खा पाई थी, लेकिन दिल्ली आकर मैंने आलू पराठा खाया।"
वहीं, मनु के कोच जसपाल राणा ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह गर्व का क्षण है कि 22 साल की उम्र में एक युवा लड़की ने देश के लिए इतिहास रच दिया है। मैं इस समय सबसे गौरवान्वित व्यक्ति हूं क्योंकि मेरा ओलंपिक सपना उसके माध्यम से पूरा हुआ है... हमें उस पर गर्व होना चाहिए, आगामी ओलंपिक में वह और मजबूत होगी, और यहां से जो अनुभव वह लेकर जाएगी, शायद वह स्वर्ण में परिवर्तित हो जाए।"