फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: जाधव से पूनिया तक..भारत ने जीते सात पदक, नहीं आया स्वर्ण, जानें कुश्ती में कैसा रहा भारत का इतिहास

Wed, 07 Aug 2024 10:59 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

ओलंपिक के इतिहास में भारत ने कुश्ती में अब तक सात पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और पांच कांस्य हैं। अब तक भारत ने इस खेल में कोई स्वर्ण नहीं जीता है। इस लेख में हम भारत के कुश्ती में ओलंपिक के इतिहास में प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
कुश्ती में भारत ने ओलंपिक में सात पदक जीते। - फोटो : अमर उजाला
पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन भारत के लिए शुभ रहा। कुश्ती में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उन्हें कैटेगरी से अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं। उनके पास स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका था। 

ओलंपिक के इतिहास में भारत ने कुश्ती में अब तक सात पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और पांच कांस्य हैं। अब तक भारत ने इस खेल में कोई स्वर्ण नहीं जीता है। इस लेख में हम भारत के कुश्ती में ओलंपिक के इतिहास में प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
केडी जाधव - फोटो : ओलंपिक
हेलसिंकी ओलंपिक 1952
कुश्ती में भारत ने अपना पहला पदक हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में जीता था। केडी जाधव ने पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। जाधव ने जापान के शोहाची इशी के खिलाफ अपने पदक दौर के मुकाबले की शुरुआत की थी, लेकिन वह स्वर्ण नहीं जीत सके थे। यह ओलंपिक में स्वतंत्र भारत का कुश्ती में पहला पदक था।
विज्ञापन

3 of 8
सुशील कुमार - फोटो : ओलंपिक
बीजिंग ओलंपिक 2008
भारत को अगला पदक 56 साल बाद बीजिंग ओलंपिक में 2008 में मिला। पहलवान सुशील कुमार ने पुरुष फ्रीस्टाइल 66 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुशील कुमार ने यूक्रेन के एंड्री स्टैडनिक से हार के साथ शुरुआत की थी। हालांकि, स्टैडनिक के फाइनल में पहुंचने के साथ सुशील को रेपेचेज राउंड के जरिए पदक जीतने का दूसरा मौका मिला था।

4 of 8
सुशील कुमार - फोटो : twitter
लंदन ओलंपिक 2012
बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले सुशील कुमार ने लंदन में भी अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की 66 किग्रा स्पर्धा में में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह व्यक्तिगत दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
विज्ञापन

5 of 8
योगेश्वर दत्त - फोटो : ओलंपिक
लंदन ओलंपिक 2012
सुशील कुमार के अलावा योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने घुटने और पीठ की चोटों से जूझते हुए अपना पहला मुकाबला जीता था, लेकिन राउंड ऑफ 16 में विश्व चैंपियन बेसिक कुदुखोव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कुदुखोव फाइनल में पहुंचने योगेश्वर को रेपेचेज राउंड के जरिए पदक जीतने का एक और मौका मिला था।  
विज्ञापन

6 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : ओलंपिक
रियो ओलंपिक 2016
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीतकर भारत में महिला कुश्ती को एक नया अर्थ दिया। भारतीय महिला पहलवान ने अपने पहले दो मुकाबले जीते थे, लेकिन अंतिम आठ में उन्हें वेलेरिया कोब्लोवा से हार का सामना करना पड़ा। रेपचेज राउंड में साक्षी मलिक ने अपने दूसरे मौके का पूरा फायदा उठाया और अपने दोनों मुकाबले जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

7 of 8
रवि कुमार दहिया - फोटो : ओलंपिक
टोक्यो ओलंपिक 2020
रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने टोक्यो में शानदार शुरुआत की थी। रवि ने कोलंबिया के ऑस्कर टाइगरोस (13-2) और बुल्गारिया के जॉर्जी वांगेलोव (14-4) को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने कजाकिस्तान के नूरिस्लाम सनायेव के खिलाफ जीत था और फाइनल में पहुंचे। वह फाइनल में दो बार के विश्व चैंपियन जौर उग्यूव से हार गए थे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन

8 of 8
बजरंग पूनिया - फोटो : twitter
टोक्यो ओलंपिक 2020
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पदक मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के विश्व नंबर 3 दौलेट नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर कांस्य अपने नाम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें