नीरज चोपड़ा
दोस्त ने बदल दी जिंदगी
नीरज की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके दोस्त जयवीर का है। 12 साल की उम्र में जब नीरज पानीपत जाने लगे तो वहां सीनियर खिलाड़ी जयवीर से मुलाकात की, जिन्होंने नीरज की छह फीट से ज्यादा की हाइट देखकर जेवलिन खेलने के लिए कहा। शुरुआत में कई बार मन जेवलिन के लिए नहीं हुआ, लेकिन जयवीर ने उसका हमेशा साथ दिया। उसकी कोशिशों के कारण ही वे आज नीरज स्टार खिलाड़ी बन पाया हैं।