फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की नंबर एक T-20 टीम

Sat, 31 Oct 2020 07:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
आईपीएल 2020 में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। जी हां, मुंबई इंडियंस दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाली टीम बन गई है।

 
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस ने अबतक कुल 222 टी-20 मैच खेले हैं, जबकि 221 मैचों के साथ समरसेट दूसरे नंबर पर हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
इसके बाद तीसरे नंबर पर हैंपशर (217 टी-20 मैच) और चौथे व पांचवें नंबर पर क्रमशः ससेक्स (212 टी-20 मैच) और सरे (211 टी-20 मैच) हैं। बता दें कि शनिवार को मुंबई मे दिल्ली को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। 

4 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। मुंबई इंडियंस के बाद आरसीबी ने 193 मैच खेले हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल में 191 और दिल्ली कैपिटल्स ने 190 मैच खेले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड - फोटो : मुंबई इंडियंस
बता दें कि आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। चेन्नई की जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। उस मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को छह विकेट से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे ज्यादा चार बार की चैंपियन है। इस बार उसका ध्यान पांचवें बार आईपीएल का खिताब जीतने पर हैं। आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ सबसे टॉप पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें