फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के खिलाफ इन तीन भारतीयों ने खेली हैं जबरदस्त पारियां, एक के नाम तिहरा शतक

Wed, 27 Jan 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इसके लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच शुरुआत दो मुकाबले में चेन्नई में ही खेले जाएंगे। पहला टेस्ट पांच फरवरी से तो दूसरा 13 फरवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं। यह इसलिए क्योंकि इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसी की धरती पर 2-0 से हराया है। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में ही 2-1 हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
हालांकि, भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ भारत में इन तीन खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चलता है। किसी ने दोहरा तो किसी ने तिहरा शतक जड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ये तीन खिलाड़ी, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर खेली हैं जबरदस्त पारियां?
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने पहली पारी में 340 गेंदों में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 235 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच (चौथा टेस्ट) को भारत ने पारी और 36 रन से जीता था।
 

4 of 5
केएल राहुल
केएल राहुल
केएल राहुल ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में पहली पारी में दोहरे शतक से चूक गए थे। उन्होंने पहली पारी में 311 गेंदों में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से 199 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस मैच (पांचवां टेस्ट) को भारत ने पारी और 75 रन से जीता था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करुण नायर - फोटो : SELF
करुण नायर 
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। इस मुकाबले में करुणनायर ने नाबाद तिहरा शतक जड़ा था। नायर ने 381 गेंदों में 32 चौके और चार छक्के की मदद से 303 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 75 रन से मात दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें