फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किआ मोटर्स इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ 17 महीनों में की 2 लाख कारों की बिक्री, ऐसा करने वाली पहली कंपनी

Wed, 27 Jan 2021 03:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Kia Seltos - फोटो : PTI
स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट किसी भी अन्य पैसेंजन वाहन की तुलना में भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग के कई कारण हैं। बड़े परिवारों के लिए मुफीद समझे जाने वाले ये छोटे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन और साइज के साथ ही काफी ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ भारतीय सड़कों की परिस्थिति के लिए सबसे उपयुक्त हैं। इन वाहनों में सीट पॉजिशन ऊंची होती है, शानदार बिल्ड बॉडी, कार के अंदर काफी जगह होने के साथ-साथ लगेज स्पेस भी काफी बड़ा होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kia Seltos, MG Hector, Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala (For Reference Only)
हाल के महीनों में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें खासतौर पर Kia Sonet (किआ सॉनेट), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारों की बढ़िया बिक्री हुई। किआ सोनट और किआ सेल्टोस भी इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। किआ सेल्टोस को भारतीय बाजार में जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। जबकि किआ सोनेट को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया है। हालांकि, ये दोनों मॉडल बिक्री के लिहाज में इस सेगमेंट में अन्य दिग्गज गाड़ियों से आगे निकलने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने भारत में सिर्फ 17 महीने के अंदर दो लाख कारों की होल-सेल घरेलू बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी जुलाई 2020 तक एक लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी थी। इसके बाद सिर्फ 6 महीने के रिकॉर्ड समय में किआ मोटर्स ने और एक लाख कारें बेच डाली। किआ मोटर्स भारतीय बाजार में Seltos, Sonet और Carnival (कार्निवल) की बिक्री करती है। किआ मोटर्स की भारत में कुल बिक्री में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी Kia Seltos और Kia Sonet के GTX मॉडल के ऊपर के टॉप एंड वेरिएंट्स और कार्निवल के लिमोजिन वेरिएंट की है। 

4 of 6
Kia Carnival - फोटो : PTI (File)
Kia की इस कार की बिक्री सबसे ज्यादा
किआ मोटर्स भारत की टॉप 5 कार कंपनियों में शुमार है। किआ मोटर्स द्वारा भारत में अब तक बेची गईं 2 लाख यूनिट में से 149,428 यूनिट सेल्टोस की हैं। वहीं कंपनी की इस उपलब्धि में सोनेट की 45,195 यूनिट्स और कार्निवल की 5409 यूनिट्स भी शामिल हैं। किआ मोटर्स ने भारत में सोनेट को सितंबर 2020 में लॉन्च किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Kia Seltos UVO - फोटो : kia
कनेक्टेड कारों में भी आगे
भारत में कनेक्टेड कारों के मामले में भी किआ मोटर्स सबसे आगे है। किआ मोटर्स अब तक 1.06 लाख यूवो कनेक्टेड किया व्हीकल्स की बिक्री कर चुकी है। कंपनी की कुल बिक्री में कनेक्टेड कारों की हिस्सेदारी 53 फीसदी है। कंपनी द्वारा बेची गईं हर दो कारों में से एक में कनेक्टेड कार फीचर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia seltos - फोटो : kia motors
अब इन शहरों पर करेगी फोकस
फिलहाल देश में किआ मोटर्स के 300 टच प्वॉइंट्स हैं। कंपनी की योजना अपने नेटवर्क को टीयर 3 और टीयर 4 शहरों में फैलाने की है। इस बड़ी उपलब्धि पर किआ मोटर्स इंडिया के एमडी व सीईओ कूकह्यून शिम ने कहा कि भारत में किया को कारोबार शुरू किए हुए सिर्फ 17 महीने हुए हैं। इतने कम समय में कंपनी भारत की 'यंगेस्ट ऑटोमोबाइल डिसरप्टर' और बेस्ट सेलिंग ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में शामिल हो गई है। हमने सिर्फ 17 महीनों के अंदर 2 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड कायम किया है। इसकी वजह हमारे मूल्यवान ग्राहकों का भरोसा और किआ मोटर्स के डीलर पार्टनर्स, वेंडर पार्टनर्स और अन्य हितधारक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें