फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL की 10 सबसे हॉट होस्ट, जिन्होंने अपनी अदाओं से जीता दुनिया का दिल

Sun, 31 Mar 2019 07:56 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल की हॉट होस्ट - फोटो : Instagram
इंडियन टी-20 लीग दुनिया के सबसे ग्लैमरस क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है, इसमें कोई संदेह नहीं है। यह टूर्नामेंट चीयरलीडर्स से लेकर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी और अपने हॉट होस्ट से दुनियाभर के दर्शकों को अपनी ओर झुकाए रखता है। आइए जानते हैं इंडियन टी-20 लीग के अब तक के दस सबसे हॉट होस्ट कौन हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और हॉट अदाओं से दुनिया का दिल जीता है? 
विज्ञापन

2 of 11
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram
मंदिरा बेदी को कौन नहीं जानता है। वह क्रिकेट से जुड़ा सबसे लोकप्रिय नाम रही हैं, क्योंकि उन्होंने 2003 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, 2004 और 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2009 में इंडियन टी-20 लीग के दूसरे सत्र के साथ ही क्रिकेट के कई कार्यक्रमों की मेजबानी की है। 
विज्ञापन

3 of 11
शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram
शिबानी दांडेकर भी इंडियन टी-20 लीग की होस्ट रही हैं। इस अभिनेत्री ने साल 2011 और 2015 के बीच इंडियन टी-20 लीग के पांच संस्करणों की मेजबानी की है।  

4 of 11
अर्चना विजया - फोटो : Instagram
अर्चना विजया साल 2011 से लेकर 2015 तक इंडियन टी-20 लीग के पांच सत्रों के लिए होस्ट रही हैं। वह एक टीवी एक्ट्रेस हैं।  
विज्ञापन

5 of 11
पल्लवी शारदा - फोटो : Instagram
माई नेम इज खान, हीरोइन, बेशरम, हवाइजादा, लॉयन और बेगम जान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी पल्लवी शारदा को साल 2016 में इंडियन टी-20 लीग के नौवें संस्करण की मेजबानी के लिए साइन किया गया था। 
विज्ञापन

6 of 11
मयंती लैंगर - फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर एक खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 2010 फीफा विश्व कप, 2010 राष्ट्रमंडल खेल, 2011 क्रिकेट विश्व कप, 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2018 में हुए इंडियन टी-20 लीग के 12वें संस्करण समेत कई खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी की है। 
विज्ञापन

7 of 11
शोनाली नागरानी - फोटो : Instagram
बिग बॉस पांच की सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शोनाली नागरानी क्रिकेट जगत का एक बड़ा नाम हैं। 2006 चैंपियंस ट्रॉफी, 2007 क्रिकेट विश्व कप और 2009 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 की मेजबानी के अलावा, उन्होंने 2008 में इंडियन टी-20 लीग के पहले सत्र की भी मेजबानी की है। 

8 of 11
लेखा वाशिंगटन - फोटो : Instagram
'मटरू की बिजली का मंडोला' फिल्म की अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन भी साल 2008 में इंडियन टी-20 लीग के पहले सीजन की होस्ट रह चुकी हैं। 

9 of 11
करिश्मा कोटक - फोटो : Instagram
बिग बॉस सीजन छह की प्रतियोगी करिश्मा कोटक इंडियन टी-20 लीग की सबसे हॉट प्रेजेंटर थीं। उन्होंने साल 2013 में इस ग्लैमरस क्रिकेट लीग की मेजबानी की है। 

10 of 11
रोशेल राव - फोटो : Instagram
फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता रोशेल राव, जो बिग बॉस के सीजन नौ में भी प्रतियोगी थीं, साल 2013 में इंडियन टी-20 लीग के छठे सीजन की मेजबानी की थी। 
विज्ञापन

11 of 11
ईसा तारा गुहा - फोटो : Instagram
इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर ईसा तारा गुहा साल 2012 में इंडियन टी-20 लीग के आईटीवी कवरेज की सह-मेजबान (को-होस्ट) थीं। भारतीय मूल की ईसा तारा ने साल 2002 में भारत के ही खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें