फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले तोड़ी जॉन सीना से शादी, अब तोड़ने जा रही हैं दुनिया का दिल

Thu, 28 Mar 2019 04:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन सीना और निकी बेला - फोटो : WWE
डब्ल्यूडब्ल्यूई की महिला सुपरस्टार रेसलर निक्की बेला अब रिंग की दुनिया से संन्यास लेने जा रही हैं। फॉक्सन्यूज डॉट कॉम के मुताबिक, उन्होंने टोटल बेलाज शो पर इसकी घोषणा की है। निक्की बेला अब कुछ नया करना चाहती हैं, इसलिए वह डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जॉन सीना और निकी बेला - फोटो : WWE
निक्की बेला डब्ल्यूडब्ल्यूई के स्टार रेसलर जॉन सीना की प्रेमिका हैं। दोनों ने इसी साल जनवरी महीने में सगाई की थी, लेकिन बाद में इस जोड़े ने सगाई तोड़ दी। उन्होंने साझा बयान जारी करते हुए कहा था कि यह फैसला मुश्किल था, लेकिन हमने एक-दूसरे से प्यार करने और सम्मान करने का वादा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
निकी बेला
जॉन सीना और निक्की बेला ने साल 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस जोड़े को आखिरी बार 'रेस्लमेनिया' में सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया था। 

4 of 5
निकी बेला - फोटो : WWE
35 वर्षीय निक्की बेला ने साल 2017 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, (यूरोपियन) दौरा अच्छा था लेकिन मुझे लगता है कि यात्रा के लिए मेरी उम्र बहुत ज्यादा हो गई है, यात्रा वास्तव में कठिन थी। मैं सोच रही थी कि मैं ये क्यों कर रही हूं? मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा। मैं अब वास्तव में जर्सी टांगने के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकी बेला
निक्की बेला दो बार डीवाज़ चैंपियन रह चुकी हैं। साल 2015 में प्रो रैसलिंग इलस्ट्रेटिड में उन्हें नंबर वन रेसलर चुना गया था। उनकी बहन भी रेसलर ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें