द्रोणाचार्य पुरस्कार
- फोटो : social Media
द्रोणाचार्य पुरस्कार
वर्ष 1985 में शुरू हुआ द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाते हैं और मेडल जीतकर लाते हैं। इस पुरस्कार से खिलाड़ियों के कोच को सम्मानित किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार केवल उन्हीं कोचों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने लगातार तीन वर्षों तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर शानदार काम किया हो।