फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker-Neeraj Chopra: 'आशा करती हूं आपको और कामयाबी मिले...', मनु भाकर ने नीरज चोपड़ा के लिए किया पोस्ट

Mon, 16 Sep 2024 09:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरअसल, मनु का नाम कुछ समय पहले पेरिस ओलंपिक रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से जोड़ा जा रहा था। हालांकि, उनके परिवार से इसका खंडन आ चुका है।
विज्ञापन
1 of 4
मनु भाकर और नीरज चौपड़ा - फोटो : संवाद
ब्रसेल्स में हुए डायमंड लीग के फाइनल में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे थे। वह एक सेंटीमीटर से चैंपियन बनने से चूक गए थे। इसके बाद नीरज ने एक पोस्ट के जरिये बताया था कि उनके हाथ में फ्रैक्चर था और इसके बावजूद वह खेलने उतरे और दूसरे स्थान पर रहे। इस पोस्ट में नीरज ने यह भी बताया था कि उनका यह सीजन खत्म हुआ और अब अगले सीजन में वह मजबूती के साथ वापसी करेंगे। इस पोस्ट पर फैंस की कई प्रतिक्रियाएं आईं और सबने नीरज के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। अब इस पोस्ट पर पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं शूटर मनु भाकर की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने नीरज के ट्वीट को रीशेयर करते हुए उसके कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
मनु भाकर, नीरज चोपड़ा - फोटो : Twitter
मनु ने नीरज को बधाई दी और चोटों से जल्द उबरने की भी कामना की। उन्होंने एक्स पर नीरज की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, '2024 में शानदार सीजन के लिए नीरज को बधाई। आने वाले वर्षों में आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अधिक सफलता की कामना करती हूं।' दरअसल, मनु का नाम कुछ समय पहले पेरिस ओलंपिक रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से जोड़ा जा रहा था। हालांकि, उनके परिवार से इसका खंडन आ चुका है। मनु एक शो के दौरान नीरज को लेकर सवाल पूछे जाने पर नाराज हो गई थीं और इवेंट छोड़कर चली गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
मनु के साथ नीरज, मनु अपनी मां सुमेधा के साथ - फोटो : Twitter
अपने पोस्ट में नीरज ने लिखा था: "जैसे-जैसे 2024 का सीजन समाप्त हो रहा है, मैं उन सब चीजों को याद कर रहा हूं जो मैंने साल भर में सीखा है जिसमें सुधार, असफलताओं, मानसिकता और बहुत कुछ है। सोमवार को अभ्यास के दौरान मुझे चोट लग गई और एक्स-रे से पता चला कि मेरे बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। यह एक और दर्दनाक चुनौती थी। लेकिन अपनी टीम की मदद से मैं ब्रसेल्स में भाग लेने में सक्षम हो गया। यह साल की आखिरी प्रतियोगिता थी और मैं ट्रैक पर अपना सीजन समाप्त करना चाहता था। जबकि मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सीजन था जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं अब पूरी तरह से फिट होकर वापसी के लिए और खेलने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
मनु भाकर की मां से बात करते नीरज चोपड़ा - फोटो : twitter
नीरज ने फैंस के लिए लिखा, 'मैं आपके प्रोत्साहन के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। 2024 ने मुझे एक बेहतर एथलीट और इंसान बनाया है। 2025 में मिलते हैं। जय हिंद!' नीरज अभी भी 90 मीटर के निशान को पार नहीं कर सके हैं। यह एक ऐसा लक्ष्य होगा जिसे वह 2025 में पूरी करना चाहेंगे। ब्रसेल्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में नीरज 87.86 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया और खिताब पर कब्जा जमाया। नीरज के लिए यह सीजन बेहद खास नहीं रहा है, लेकिन हां उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। उन्होंने लगातार 85+ मीटर का आंकड़ा छुआ है। हालांकि, वह कुछ मौकों पर करीबी अंतर से पहले स्थान से चूक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें