राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
1 of 11
लवलीना को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
वहीं, शिखर धवन और कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश को खेल रत्न और बाकी हॉकी खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
2 of 11
नीरज को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में नीरज ने 87.58 मीटर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। नीरज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 11
श्रीजेश को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को खेल रत्न से सम्मानित किया। श्रीजेश ने हॉकी टीम के कांस्द पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रीजेश ने कई अहम बचाव किए थे।
4 of 11
अवनि लेखरा को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। अब उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
5 of 11
मिताली राज को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज को राष्ट्रपति कोविंद ने खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा। मिताली राज भारत की वनडे टीम की कप्तान हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 20,000 रन बनाए हैं। इस मुकाम को हासिल करने वाली मिताली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने साल 1999 में भारत के लिए डेब्यू किया था।
विज्ञापन
6 of 11
सुनील छेत्री को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
छेत्री ने 2002 में मोहन बागान में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। सुनील ने सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में नेपाल के खिलाफ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की थी। छेत्री ने मैच के 49वें मिनट में गोल दागा था। इसके साथ ही वह अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के 80 इंटरनेशनल गोल की बराबरी कर ली थी। भारत ने सुनील की ही कप्तानी में आठवीं बार सैफ चैंपियनशिप अपने नाम किया था।
विज्ञापन
7 of 11
मनप्रीत को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। वे पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद टोक्यो ओलिंपिक 2021 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ही थे। मनप्रीत टोक्यो ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक भी थे।
8 of 11
धवन को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन को राष्ट्रपति कोविंद ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। धवन भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों में से एक हैं। धवन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू टेस्ट में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत को आईसीसी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
9 of 11
सुहास एलवाई को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो 2020 पैरालंपिक में गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल-4 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। सुहास को फ्रांस के लुकास माजुर से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सुहास ने 2016 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
10 of 11
प्रमोद भगत को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
पैरा-एथलीट प्रमोद को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। वह बिहार के रहने वाले हैं। प्रमोद ने टोक्यो पैरालंपिक 2021 में बैडमिंटन में भारत के लिए गोल्ड जीता था। उन्हें 2019 में अर्जुन अवॉर्ड और ओडिशा सरकार की ओर से बीजू पटनायक अवॉर्ड भी मिल चुका है।
प्रमोद ने इसी साल अप्रैल में दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो गोल्ड मेडल जीते थे। उन्होंने सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा मनोज सरकार के साथ मिलकर एसएल4-एसएल3 वर्ग में मिक्स्ड डबल्स का स्वर्ण पदक भी जीता था। प्रमोद विश्व चैंपियनशिप में चार गोल्ड समेत 45 इंटरनेशनल पदक जीत चुके हैं।
सुमित अंतिल को सम्मानित करते राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
सुमित अंतिल हरियाणा के रहने वाले हैं। टोक्यो पैरालंपिक 2021 में उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। सुमित ने जेवलिन थ्रो की F64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल के साथ-साथ विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में 68.55 मीटर का बेस्ट थ्रो किया था।
2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। सुमित उसी साल नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर खुद को साबित किया। इसके बाद उन्होंने 2019 के पेरिस ओपन हैंडीक्राफ्ट में सिल्वर मेडल जीता था। 2019 में ही दुबई में हुए वर्ल्ड पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी सुमित सिल्वर जीतने में सफल रहे।