फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका यूपी का ये गांव, सौरभ ने यहीं से निशानेबाजी सीख विदेशों में जीते 'मेडल'

Thu, 29 Nov 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
सौरभ चौधरी शूटर - फोटो : अमर उजाला
निशानेबाजी में यूपी के इस गांव का नाम देश ही नहीं विदेशों तक चमका है। बागपत के इस गांव ने पिछले एक दशक में सौरभ चौधरी जैसे कई इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार किए हैं। अगली स्लाइड में जानिए गांव का नाम:-
विज्ञापन

2 of 7
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
अगर कहीं शूटिंग के खेल की चर्चा हो और बागपत का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। बागपत में जौहड़ी गांव के बाद अब बिनौली का नाम भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने लगा है। वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली ने सात साल के सफर में उदीयमान निशानेबाज तैयार कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
घर में भी शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
जौहड़ी गांव के रहने वाले अमित श्योराण ने बिनौली में सात साल पहले वीर शाहमल राइफल क्लब की शुरूआत की थी। दिलचस्प बात यह है कि बिनौली का नाम चमकना शुरू हो गया है। अब आलम ये है कि क्लब के खिलाड़ी देश और विदेश में हुई प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेंज पर संसाधन और सुविधाएं सीमित हैं, लेकिन इसके बावजूद मेहनत के बलबूते अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। वर्तमान में रेंज पर करीब 27 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। सभी युवा खिलाड़ी आस पास के गांव देहात से आकर शूटिंग क्लब में पसीना बहाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
यहां खिलाड़ियों को ईंटों के सहारे हाथों को मजबूत करते हुए देखा जा सकता है। अभ्यास, ध्यान और लक्ष्य के प्रति समर्पण खिलाड़ियों को सिखाया जा रहा है। यकीनन इस कड़े अभ्यास की वजह यही है कि खिलाड़ियों के हाथ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाते हुए डगमगाए नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सौरभ चौधरी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर बिनौली को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां दी हैं। कोच अमित श्योराण कहते हैं कि सौरभ जैसे ही कई खिलाड़ी हैं, जो आने वाले सालों में पदक जीतेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोच अमित श्योराण व शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
कोच स्वीकार करते हैं कि संसाधन सीमित है, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत के दम पर कामयाबी मिल रही है। उन्हें खुशी है कि जौहड़ी गांव के बाद उनका गांव बिनौली युवाओं के चट्टानी इरादों से निशानेबाजी का नया गढ़ बन रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें