अर्जेंटीना के पूर्व लीजेंड अलफ्रेडो डि स्टेफानो कभी फीफा विश्व कप नहीं खेले। इंग्लैंड के जॉर्ज बेस्ट और वेल्शरमैन रयाड गिग्स ने भी कभी विश्व कप नहीं खेला। इसी तरह फ्रेंस पुसकास, यूसेबायो, जोहान क्रूफ, मिचेल प्लाटिनी, जिको, पाउलो मालदिनी, रूड गुलिट और लुविस फिगो समेत ऐसे कई बड़े नाम हैं जो विश्व विजेता बनने से चूक गए, लेकिन क्या इन सितारों की काबीलियत पर फैंस ने कभी सवाल उठाया?