डेनियल सुबासिक, यह वह नाम है जिसे सालों तक क्रोएशिया के फुटबॉल फैंस याद रखेंगे। रविवार देर रात इस हीरो ने डेनमार्क को अकेले अपने दम पर रोक दिया। पेनल्टी शूटआउट तक गए इस मुकाबले में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए सुबासिक ने न सिर्फ 3 गोल बचाए बल्कि अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।