फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronaldo Girlfriend: कौन हैं रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना? जिनके साथ 2016 से रिलेशन में हैं फुटबॉल स्टार

Wed, 28 Sep 2022 05:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोनाल्डो कुछ समय पहले ही मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम में वापस आए हैं और अब उनके इस क्लब से अलग होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना के साथ उनका रिश्ता बहुत ही बेहतरीन चल रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साल 2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड का क्लब छोड़ा था और पिछले साल ही उन्होंने इस क्लब में वापसी की थी। अब फिर से खबरें आ रही हैं कि रोनाल्डो मैनचेस्टर से अलग होकर अरब के किसी क्लब के साथ जुड़ सकते हैं। रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी का इतनी जल्दी क्लब बदलना काफी चौकाने वाला है। हालांकि, इससे भी ज्यादा उन्होंने अपने निजी जीवन में चौकाया है। अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहने वाले रोनाल्डो 2016 से जॉर्जिना के साथ हैं। जॉर्जिना रोनाल्डो के बच्चों की मां भी बन चुकी हैं। 

हाल ही में रोनाल्डो और जॉर्जिना ने बताया था कि उनके नवजात बेटे की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था, लेकिन बेटी उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है। यहां हम रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहे हैं।

Durga Puja: कोलकाता में लॉर्ड्स की बालकनी जैसा पंडाल, सौरव गांगुली ने पहुंचकर लहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 8
जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं जॉर्जिना रोड्रिग्स?
जॉर्जिना रोड्रिग्स एक स्पेनिश डांसर और मॉडल हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड बनने के बाद वह सुर्खियों में आईं। जॉर्जिना की मां स्पेनिश और पिता अर्जेंटीना के थे। जॉर्जिना अपनी बहन इवाना के साथ उत्तर पूर्वी स्पेन के एक शहर जैका और ह्यूस्का प्रांत के हिस्से में पली-बढ़ीं।
विज्ञापन

3 of 8
जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक बैली डांसर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने सेल्स असिस्टेंट का काम शुरू किया। मास्सिमो दुती के साथ सेल्स का काम शुरू करने के बाद उन्होंने गु्ची में काम किया और यहां उनका जीवन बदल गया। सेल्स का काम छोड़ उन्होंने कान्स फिल्म्स फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर जीन गॉल्टियर कॉउचर पहना।

IND vs SA Playing-11: भारत के पास डेथ ओवर की गेंदबाजी सुधारने का आखिरी मौका, साथ खेल सकते हैं बुमराह-अर्शदीप

4 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन में अंग्रेजी सीखने के बाद मॉडल बनीं
जॉर्जिना ने लंदन में अंग्रेजी की पढ़ाई की और इसके बाद उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। हालांकि, रोनाल्डो से मिलने के बाद उनका जीवन और भी ज्यादा बदल गया और उन्होंने नेटफ्लिक्स में अपना खुद का शो 'आई एम जॉर्जीना' भी रिलीज किया। इस शो में उन्होंने रोनाल्डो की पार्टनर के रूप में अपने जीवन के बारे में बताया था। 
विज्ञापन

5 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो से कैसे मिलीं जॉर्जिना?
रोनाल्डो और जॉर्जिना कई सालों से एक साथ हैं, लेकिन दोनों की मुलाकात तब हुई थी, जब जॉर्जिना 2016 में गूची के शो रूप में काम करती थीं। कथिच तौर पर रोनाल्डो उनके निजी क्लाइंट थे। इसके बाद दोनों एक कार्यक्रम में मिले और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता आगे बढ़ गया। नवंबर 2013 में दोनों को साथ डिज्नीलैंड पेरिस में साथ देखा गया। इस दौरान रोनाल्डो ने खुद को छिपाने की पूरी कोशिश की और दोनों ने इस जगह पर साथ होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

IND vs SA T20: खतरे में रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली निकल सकते हैं उनसे आगे
विज्ञापन

6 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे की फोटो शेयर की। इसके बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना के रिश्ते को आधिकारिक तौर पर मान लिया गया। इसके बाद से जॉर्जिना को रियल मैड्रिड, जुवेंटस, मैनचेस्टर यूनाइटेड और पुर्तगाल के मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा जाता है। वह अपने परिवार के साथ बैलन डी'ओर और फीफा पुरस्कार समारोहों जैसे बड़े आयोजनों में भी मौजूद रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो के पांच बच्चे हैं, लेकिन उनमें से केवल दो ही जॉर्जिना के साथ हैं। जॉर्जिना ने नवंबर 2017 में अलाना मार्टिना को जन्म दिया। वह बाद में जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती हो गईं और अप्रैल 2022 में एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन इस जोड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि उनके बेटे की अस्पताल में दुखद मौत हो गई थी।

रोनाल्डो के पहले तीन बच्चे, क्रिस्टियानो जूनियर और जुड़वा, ईवा-माटेओ की मां जॉर्जिना नहीं हैं, लेकिन वह सभी के साथ खास लगाव रखती हैं। सभी सात लोग परिवार का परिवार एक साथ एक खुशहाल जीवन जीते हैं।

Mohammad Rizwan Pakistani Flag: मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के झंडे को पैर से उठाया, भड़के लोग, देखें वीडियो
विज्ञापन

8 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो के बेटे, क्रिस्टियानो जूनियर की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी रोनाल्डो पर ही है और जॉर्जिना उनसे अच्छी तरह से मिलती हैं और रोनाल्डो की मां डोलोरेस की देखभाल करती हैं। क्रिस्टियानो जूनियर पहले से ही मैनचेस्टर यूनाइटेड के भीतर अपने लिए एक नाम बना रहे हैं। जॉर्जीना को अक्सर रोनाल्डो के मैच दौरान क्रिस्टियानो जूनियर के साथ देखा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें