फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप की यह खूबसूरत एम्बेस्डर हार चुकी है हिम्मत, अब चाहती है कुछ ऐसा हो

Tue, 12 Jun 2018 08:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विक्टोरिया लोपीरेवा
रूस में होने वाले फीफा विश्व कप 2018 की एम्बेस्डर विक्टोरिया लोपीरेवा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है और वह इससे काफी थक चुकी हैं। पिछले कुछ समय में फीफा विश्व कप का प्रचार कर रही विक्टोरिया अपने व्यस्त कार्यक्रम से परेशान हो चुकी हैं। व्यस्त कार्यक्रम के कारण विक्टोरिया को लगता है कि वह सूटकेस में अपनी जिंदगी जी रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 8
viktoria lopyreva
लोपीरेवा ने विमेंस वियर डेली को हाल ही में कहा, 'क्या आप कल्पना कर सकते हैं? मॉस्को, मोरक्को, न्यूयॉर्क, रियो, ब्यूनस आयर्स, सुडान, दुबई, शंघाई, बेरुत, सब कहने लगे हैं कि मैं एयरप्लेन में रहने लगी हूं। मैं सूटकेस की नागरिक बन चुकी हूं।'
विज्ञापन

3 of 8
viktoria lopyreva
पूर्व मिस रूस लोपीरेवा ने बताया कि उनका देश राजनीतिक उथल-पुथल के लिए जाना जाता है, लेकिन रूसी लोगों के लिए फुटबॉल उनकी लाइफस्टाइल में शामिल है। यह लोगों में एक जोश है। मैच से पहले और बाद में कई चीजें करने वाली होती हैं। उन्होंने कहा, 'हम सभी समान हैं। मेरे देश में राजनीति नहीं बदल सकती, लेकिन आप फुटबॉल के बारे में पूछेंगे तो पाएंगे कि यह लाइफस्टाइल और जोश है। मैच के पहले और बाद में काफी कुछ करना होता है।'

4 of 8
नेमार
फीफा विश्व कप 2018 शुरू होने में अब केवल दो दिन बचे हैं। लोपीरेवा चाहती हैं कि ब्राजील इस बार का खिताब जीते। उन्होंने कहा, 'पांच साल पहले मैं अर्जेंटीना का नाम लेती, लेकिन इस बार मेरी पसंदीदा टीम ब्राजील है। मैं चाहती हूं कि ब्राजील विश्व कप का खिताब जीते।'
विज्ञापन

5 of 8
viktoria lopyreva
वैसे लोपीरेवा को विश्व कप का प्रचार करने का ईनाम भी मिल रहा है। वह इंटरनेट सनसनी बन चुकी हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इनके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बता दे कि 34 साल विक्टोरिया साल 2003 में 'मिस रूस' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने वाली विक्टोरिया को स्कूल के समय पर ही मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे।
विज्ञापन

6 of 8
viktoria lopyreva
साल 1999 में इन्होंने पहली बार मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। विक्टोरिया ने मिस रूस के साथ ही साथ 'फेस ऑफ द ईयर', 'मॉडल ऑफ द डॉन' जैसे कई मॉडलिंग अवॉर्ड जीते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
viktoria lopyreva
बता दें कि विक्टोरिया के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और जबसे वे 'वर्ल्ड कप गर्ल' बनी हैं, फुटबॉल प्रेमी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खंगाल रहे हैं। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान विक्टोरिया लोगों को स्वस्थ लाइफ स्टाइल के लिए जागरूक करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह इस मेगा ईवेंटो को भी प्रमोट करेंगी।
विज्ञापन

8 of 8
viktoria lopyreva
खास बात यह है कि विक्टोरिया लोपीरेवा को 'वर्ल्ड कप गर्ल' बनवाने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ है। पुतिन ने विक्टोरिया को एक फुटबॉल प्रोग्राम में एंकरिंग करते हुए देखा था। राष्ट्रपति विक्टोरिया के काम से इतने खुश हुए कि उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के प्रमोशन के लिए उनका नाम सुझा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें