फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप के इतिहास का सबसे भावुक दिन, जब जीतकर भी हार जाएगा यह स्टार खिलाड़ी

Thu, 05 Jul 2018 04:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
antoine griezmann
फीफा विश्व कप में राउंड ऑफ-16 स्टेज खत्म होने के बाद आठ दिग्गज टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल की जंग होगी। राउंड ऑफ-16 में आठ टीमों को बाहर करने के बाद पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के अलावा इंग्लैंड, बेल्जियम, क्रोएशिया, उरुग्वे, स्वीडन, फ्रांस और मेजाबन रूस ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

2 of 5
france
अब इस स्टेज का पहला मुकाबला शुक्रवार को फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों में से जो भी हारेगा फीफा विश्व कप में उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं हार-जीत से ज्यादा यह मैच फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एंटोइन ग्रीजमैन की भावनाओं पर टिका है।
विज्ञापन

3 of 5
france peru
इस मैच में फ्रांस जीते या हारे दोनों ही सूरतों में ग्रीजमैन पर दुखों का पहाड़ टूटना तय है। दरअसल ग्रीजमैन आधे फ्रांसीसी तो आधे उरुग्वियन हैं। ग्रीजमैन का बचपन बेशक फ्रांस में हुआ हो, लेकिन उनकी परवरिश उरुग्वे की राजधानी मॉन्टेवीडियो से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित सैल्टो में हुई है।

4 of 5
suarez
खास बात यह है कि उरुग्वे के मशहूर खिलाड़ी लुइस सुआरेज और एडिंसन कवानी का जन्म भी इसी शहर में हुआ था। यहां तक कि ग्रीजमैन के फुटबॉल करियर की शुरुआत भी इसी जगह से हुई थी। ग्रीजमैन ने उरुग्वे की मशहूर अकेडमी पेनारोल से अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
france
ऐसे में विश्व कप में अपनी दूसरी कंट्री को हराना ग्रीजमैन के लिए आसान नहीं होगा। मैदान पर उनके जहन में एक तरफ जहां देश के लिए जीत का जज्बा होगा, वहीं दूसरी तरफ बचपन और जवानी के कई किस्से भी गूंज रहे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें