रोनाल्डो
- फोटो : Twitter
रोनाल्डो ने चैनल लॉन्च का एलान करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, 'इंतजार खत्म हो गया है। मेरा यूट्यूब चैनल आखिरकार जारी हो चुका है! इस नई यात्रा पर मेरे साथ जुड़ें।' अपना पहला वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद, 1.69 मिलियन फैंस चैनल को सब्सक्राइब कर चुके थे। रोनाल्डो के इस वीडियो को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 24 घंटे में रोनाल्डो को गोल्डन प्ले बटन भी मिल गया। उन्होंने अपने बच्चों को गोल्डन प्ले बटन दिखाया तो सभी झूम उठे। इसका वीडियो उन्होंने एक्स पर शेयर किया है।
मेसी से ज्यादा रोनाल्डो के सब्सक्राइबर्स
रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी और इंटर मियामी से खेलने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का भी एक यूट्यूब चैनल है और उनके 2.27 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। मेसी ने इसे 2006 में लॉन्च किया गया था। रोनाल्डो का कहना है कि उनका चैनल न केवल उनके फुटबॉल करियर की कहानियों को लोगों तक पहुंचाएगा, बल्कि उनके फॉलोअर्स को उनके परिवार, स्वास्थ्य, पोषण, तैयारी, रिकवरी, शिक्षा और बिजनेस के बारे में भी जानकारी देगा।