खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ अलग-अलग आरोप लगाए। इनमें विनेश फोगाट द्वारा लगाया गया यौन शोषण का आरोप सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
1 of 8
साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान
- फोटो : सोशल मीडिया
18 जनवरी (बुधवार) को दिल्ली से एक बड़ी खबर आई कि देश के कई चैंपियन पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। बजंरग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे दिग्गज खिलाड़ी जब धरने पर बैठे तो पूरा देश हिल गया। खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ अलग-अलग आरोप लगाए। इनमें विनेश फोगाट द्वारा लगाया गया यौन शोषण का आरोप सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
2 of 8
धरने पर बैठे पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
विनेश ने कहा कि कई लड़कियों के साथ संघ में यौन शोषण हुआ है। उसके अलावा अन्य पहलवानों ने प्रताड़ना और बदसलूकी के आरोप लगाए। आरोपों के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर अगर ये सही साबित हुए तो वह फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। इस धरने में 30 से अधिक पहलवान शामिल हैं। हम उनमें से कुछ की उपलब्धियों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं...
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
3 of 8
बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के इस दिग्गज पहलवान ने ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई तीनों खेलों में पदक जीते हैं। बजरंग ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में रजत और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण (2018-गोल्डकोस्ट, 2022-बर्मिंघम) और एक रजत (2014-ग्लास्गो) अपने नाम किया है। वह विश्व चैंपियनशिप में एक रजत के अलावा तीन कांस्य भी जीत चुके हैं।
विनेश फोगाट
4 of 8
विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस धरने पर बैठने वाली मुख्य पहलवानों में विनेश फोगाट शामिल हैं। विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण (2014, 2018 और 2022) जीत हैं। एशियाई खेलों की बात करें तो उन्होंने एक स्वर्ण (2018) और एक कांस्य (2014) जीता है। विनेश ने विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य अपने नाम किया है।
विज्ञापन
साक्षी मलिक
5 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की सफल महिला पहलवानों में एक साक्षी मलिक ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक अपने नाम कर चुकी हैं। साक्षी 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीती थीं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण (2022), एक रजत (2014) और एक कांस्य (2018) जीतने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
अंशु मलिक
6 of 8
पहलवान अंशु मलिक।
- फोटो : एएनआई
अंशु मलिक ने पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था। वह पहली बार शीर्ष तीन खेलों (ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई) में पदक जीतने में सफल रही थीं। वह विश्व चैंपियनशिप में एक रजत पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सुमित मलिक
सुमित मलिक: सुमित मलिक ने 2018 गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा वह 2017 एशियन चैंपियनशिप में रजत और उसी साल राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत जीतने में सफल हुए थे।
सरिता मोर अब तक बड़े टूर्नामेंट में जीत नहीं हासिल कर पाई हैं। उन्हें 2021 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य मिला था। वहीं, एशियन चैंपियनशिप में वह दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीत चुकी हैं।