टीम इंडिया हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चुनौती पेश करेगी। भारत को 2018 में भी इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। वह चौथी बार विश्व कप का आयोजन अपने मैदान पर करेगा। इससे पहले 1982 में मुंबई और 2010 में नई दिल्ली को मेजबानी मिली थी।
भारत में हॉकी विश्व कप का आगाज 13 जनवरी को होगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अलावा राउरकेला में टूर्नामेंट के सारे मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को होगा। टीम इंडिया हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चुनौती पेश करेगी। भारत को 2018 में भी इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। वह चौथी बार विश्व कप का आयोजन अपने मैदान पर करेगा। इससे पहले 1982 में मुंबई और 2010 में नई दिल्ली को मेजबानी मिली थी।
विज्ञापन
2 of 6
हॉकी विश्व कप 1975
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के ऊपर 48 साल के सूखे को समाप्त करने की जिम्मेदारी होगी। भारत 1975 में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद से पदक की बात तो दूर, टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची है। भारत अब तक तीन बार अंतिम-4 में पहुंचा है। 1971 में वह पहले संस्करण में कांस्य, 1973 में रजत और 1975 में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा था। वह भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग था।
विज्ञापन
3 of 6
हॉकी विश्व कप के साथ भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला
29 साल टॉप-5 में भी नहीं पहुंचा भारत
भारतीय टीम पिछले छह संस्करण में टॉप-5 में नहीं रही है। इस दौरान 2018 में उसका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सामने आया था। तब टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर छठे स्थान पर रही थी। उसे क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ हार मिली थी। 1994 में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। पिछले 29 सालों में टीम इंडिया का वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
4 of 6
हॉकी विश्व कप
- फोटो : अमर उजाला
हॉकी विश्व कप में भारत का प्रदर्शन
साल
प्रदर्शन
1971
तीसरा स्थान/कास्यं पदक
1973
दूसरा स्थान/रजत पदक
1975
पहला स्थान/स्वर्ण पदक
1978
छठा स्थान
1982
पांचवां स्थान
1986
12वां स्थान
1990
10वां स्थान
1994
पांचवां स्थान
1998
नौवां स्थान
2002
10वां स्थान
2006
11वां स्थान
2010
आठवां स्थान
2014
नौवां स्थान
2018
छठा स्थान
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार भारत का किससे मुकाबला?
मेजबान भारत इस बार ग्रुप-डी इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। इनमें एफआईएच रैंकिंग में सिर्फ इंग्लैंड की टीम भारत से ऊपर है। भारत छठे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। स्पेन आठवें और वेल्स 15वें पायदान पर है। भारत का पहला मुकाबला 13 जनवरी को स्पेन, दूसरा 15 जनवरी को इंग्लैंड और तीसरा 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ होगा।
भारतीय हॉकी टीम के साथ नवीन पटनायक
- फोटो : सोशल मीडिया
ओलंपिक जैसा कमाल दिखा पाएगी टीम इंडिया?
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। उसने कांस्य पदक पर कब्जा किया था। टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक अपने नाम किया था। भारत 41 साल बाद ओलंपिक खेलों में हॉकी में पदक जीतने में सफल हुआ था। अब फैंस को लग रहा है कि यह टीम 48 साल बाद हॉकी विश्व कप में भी पदक जीत सकती है।