फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: थॉमस और उबेर कप के लिए भारतीय टीम का एलान, सिंधू ने वापस लिया नाम, महिला टीम में कई युवाओं को मौका

Thu, 04 Apr 2024 06:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 भारतीय टीम थॉमस कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने 2022 में थाईलैंड में खेले गए टूर्नामेंट में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन
1 of 6
थॉमस कप में भारत के ये खिलाड़ी चुनौती पेश करते दिखेंगे - फोटो : अमर उजाला/PTI
भारतीय बैडमिंटन संघ ने आगामी थॉमस कप और उबेर कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। थॉमस कप में भारतीय पुरुष टीम, जबकि उबेर कप में भारतीय महिला टीम चुनौती पेश करेगी। इसमें टीम के तौर पर सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में मलेशिया, जापान, डेनमार्क, इंडोनेशिया जैसी टीमें शामिल होती हैं और चुनौती पेश करती हैं।

ओलंपिक की तैयारी के लिहाज से यह टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम साबित हो सकता है। इस साल ये दोनों टूर्नामेंट 27 अप्रैल से पांच मई तक चीन के चेंगदू में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम थॉमस कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने 2022 में थाईलैंड में खेले गए टूर्नामेंट में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन

2 of 6
2022 में थॉमस कप जीतने वाली टीम इंडिया - फोटो : BAI
भारत की वरिष्ठ चयन समिति ने इस सीजन में सभी खिलाड़ियों के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए सिंगल्स में ज्यादा से ज्यादा विकल्प रखने का फैसला किया है। इसके अलावा पीवी सिंधू ने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से पहले ही नाम वापस ले लिया है। उनकी गैरमौजूदगी में चयन समिति ने उबेर कप के लिए एकदम युवा महिला टीम चुनी है।
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया/PTI
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए पुरुष और महिला दोनों टीमों की घोषणा की। थॉमस कप के लिए 10 सदस्यीय टीम में किरण जॉर्ज नए चेहरा होंगे। उनके अलावा सिंगल्स के लिए पांच और खिलाड़ी होंगे, जिसमें एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत शामिल हैं। वहीं, साई प्रतीक डबल्स में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर विकल्प होंगे। उन्हें बैक अप के तौर पर टीम में शामिल किया गया। डबल्स में दुनिया की नंबर एक जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के साथ-साथ एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी चुनौती पेश करेगी।

4 of 6
चिराग और सात्विक - फोटो : PTI
ज्यादातर शीर्ष खिलाड़ी थॉमस कप 2024 से पहले पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्टेज से गुजर रहे होंगे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने किरण जॉर्ज के रूप में एक विकल्प रखा है।  थॉमस कप टीम पर अंतिम निर्णय चयन समिति की एक ऑनलाइन बैठक के बाद लिया गया। इस बैठक में मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद, पूर्व भारतीय सितारे विमल कुमार, ज्वाला गुट्टा, मंजूषा कंवर, पार्थो गांगुली और मल्लिका बरुआ सरमा शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 6
पीवी सिंधू, गायत्री-त्रिशा, अश्मिता, पोनप्पा - फोटो : BAI Media/PTI
उबेर कप के लिए सिंगल्स और डबल्स, दोनों में शीर्ष खिलाड़ियों के हटने के बाद चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका देने का फैसला किया। पीवी सिंधू ने चयनकर्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया था कि ओलंपिक से पहले लगातार टूर्नामेंट होने के कारण, उन्होंने और उनकी टीम ने ओलंपिक की तैयारी के लिए उबेर कप को छोड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा डबल्स में अश्विनी पोनप्पा-तनीषा क्रास्तो और त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भी नाम वापस ले लिया।  इन्होंने भी ओलंपिक का ही हवाला दिया। इसके बाद चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया। चयन समिति ने उन खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीवी सिंधू - फोटो : BAI Media
थॉमस कप टीम:
  • सिंगल्स: एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज
  • डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला और साई प्रतीक।

उबेर कप टीम:
  • सिंगल्स: अनमोल खरब, तन्वी शर्मा, अश्मिता चालिहा और ईशारानी बरुआ
  • डबल्स: श्रुति मिश्रा और प्रिया कोन्जेंगबाम, सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें