फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारकर भी सिंधू ने जीत लिया विरोधियों का भी दिल

Sat, 20 Aug 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
किसी भी खेल में हार-जीत सिर्फ नतीजा रह जाती है। मगर खेल को खेल की भावना से खेलना ही उसे खेल और खिलाड़ी को बड़ा बनाता है। यही बात प्रधानमंत्री मोदी ने रियो जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों से कही थी।
विज्ञापन

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

2 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
इसी का उदाहरण भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने भी दिया। सिंधू भले ही मैच हार गई हों, मगर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

3 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिंधू ने कोर्ट में तो कमाल किया ही, मगर मैच के बाद जो सिंधू ने किया, उसे देखकर खेल भावना की अलग ही मिसाल मिली। सिंधू ने मैच खत्म होने के बाद अपनी विरोधी खिलाड़ी मरीन कैरोलीना को गले लगाया।

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

4 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
जवाब में कैरोलीना ने भी सिंधू को गले लगाया। खेल में एक की जीत और दूसरे की हार निश्चित है, मगर इस दृश्य से एक बात साफ हो गई कि खेल भावना हार-जीत से बड़ी है।
विज्ञापन

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

5 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
अमूमन खिलाड़ी मैच के बाद हाथ मिलाते हैं, मगर इस मैच के बाद दोनो ही खिलाड़ी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और इमोशनल हो गया।
विज्ञापन

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

6 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
पीवी सिंधू ने रियो ओलंपिक का बैडमिंटन फाइनल मैच स्पेन की मारीन कैरोलीन से गंवा दिया। हालांकि वर्ल्ड नबंर वन को सिंधू ने कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

7 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिंधू ने पहला सेट 21-19 से जीता। दूसरे सेट में सिंधू 12-21 से हार गई और तीसरे सेट का नतीजा 15-21 से सिंधू के खिलाफ गया।

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

8 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिंधू भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। सिंधू भारत की तरफ से किसी भी स्पर्धा के ओलंपिक फाइनल में भी पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

9 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिंधू ने इस मैच में कैरोलीना को कड़ी टक्कर दी, मगर पहला सेट हारने के बाद कैरोलीना ने जोरदार वापसी की। सिंधू ने मैच बचाने की भरपूर कोशिश की।

10 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिंधू भारत की सबसे कम उम्र की पदक विजेता बन गई हैं। वर्ल्ड नंबर 10 सिंधू फिलहाल 21 साल की हैं। सिंधू ओलंपिक पदक जीतने वाली 5वीं भारतीय महिला खिलाडी हैं।
विज्ञापन

हारकर भी सिंधू के एक कदम ने जीत लिया विरोधियों की भी दिल

11 of 11
पीवी सिंधू - फोटो : getty
सिंधू के माता पिता वॉलीबॉल खिलाडी हैं। सिंधू ने विश्व विख्यात दिग्गज खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद के साथ जमकर ट्रेनिंग की। उनका मेडल उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें