रियो ओलंपिक के 12वें दिन भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में देश का नाम शामिल कराने वाली पहलवान साक्षी मलिक पर हुई इनामों की बारिश के बाद अब बारी रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की है।
विज्ञापन
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
2 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
ओलंपिक में रजत जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी सिंधू पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। अब तक सिंधू को जमीन के साथ-साथ करीब 12 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम और एक बीएमडब्ल्यू कार दिए जाने की घोषणा हो चुकी है। इससे पहले पहलवान साक्षी मलिक को भी 5 करोड़ से ज्यादा का इनाम देने का ऐलान हो चुका है।
विज्ञापन
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
3 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
जानते हैं रजत विजेता सिंधू को किन-किन ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सिंधू की जीत पर तेलंगाना सरकार ने 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है, साथ ही सरकार की ओर से 21 साल की इस खिलाड़ी को जमीन भी दिया जा सकता है। तो वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि वह सिंधू को 3 करोड़ रुपए देगी।
पीवी सिंधू पर हुई पैसों की बारिश, कैश के साथ मिली जमीन और BMW भी
4 of 13
गोपीचंद
- फोटो : PTI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बताया कि उनकी सरकार ने सिंधू को 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान करने के साथ ही उनके कोच पी गोपीचंद और साक्षी मलिक को भी एक-एक करोड़ रुपए देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पीवी सिंधू पर हुई पैसों की बारिश, कैश के साथ मिली जमीन और BMW भी
5 of 13
PV sindhu
- फोटो : PTI
आंध्र सरकार ने पीवी सिंधू को 3 करोड़ नकद के साथ-साथ राजधानी में आवास के लिए 1000 स्क्वायर यार्ड जमीन देने का फैसला लिया है। साथ ही राज्य सरकार में उन्हें नौकरी का ऑफर भी दिया है। साथ ही उनके कोच गोपीचंद को 50 लाख देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
6 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
सिंधू संयुक्त आंध्र प्रदेश से आती हैं, हैदराबाद में रहती हैं और वहीं पर खेलती और अभ्यास करती हैं। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों ही राज्य उनके जोरदार स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि इन दोनों राज्यों से जो भी खिलाड़ी पदक जीतेगा उसे बीएमडब्ल्यू कार दिया जाएगा। इस तरह से सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार मिलना तय है।
विज्ञापन
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
7 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ ने 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल को भी बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट किया था। साइना को इस कार की चाभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भेंट की थी। सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार के अलावा महेंद्रा एंड महेंद्रा उनकी पसंद के अनुसार एसयूवी कार गिफ्ट करेगी। साथ ही कई रियल एस्टेट कंपनियां उन्हें अपने प्रोजेक्टस में फ्लैट देने की योजना बना रही हैं।
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
8 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : getty
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी दोनों पदक विजेताओं की नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। केजरीवाल सरकार रजत जीतने वाली सिंधू को 2 करोड़ तो कांस्य पदक विजेता साक्षी को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
9 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
इनके अलावा मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय शटलर पीवी सिंधू को रजत पदक जीतने पर 50 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधू को ऐतिहासिक कामयाबी पर बधाई दी है।
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
10 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
सिंधू को केंद्रीय खेल मंत्रालय से भी 50 लाख का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) भी घोषणा कर चुका है वह रियो में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपए देगा। इस तरह से उन्हें 30 लाख मिलेंगे।
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
11 of 13
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने महिला शटलर पीवी सिंधू को 50 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा बाई पुरस्कार के तौर पर द्रोणाचार्य अवार्डी पुलेला गोपीचंद को 10 लाख रुपए देगा। सिंधू की सराहना करते हुए दास ने कहा, "मैं सिंधू इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। मैं कोच पुलेला गोपीचंद को भी बधाई देता हूं।"
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
12 of 13
sambha
- फोटो : solaris
इसके अलावा अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने सिंधू और साक्षी मलिक को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। सलमान खान की ओर से भी एक लाख का इनाम उन्हें मिलेगा।
साक्षी के बाद अब सिंधू की बारी; मिलेंगे BMW कार, 12 करोड़ और जमीन
13 of 13
साक्षी मलिक
- फोटो : PTI
पीवी सिंधू के अलावा कांस्य पदक जीतने पर साक्षी को हरियाणा सरकार 2.5 करोड़ रुपए के अलावा जमीन और सरकारी नौकरी भी देगी। जबकि रेलवे ने साक्षी को क्लर्क से डिविजनल कमर्शियल मैनेजर के पद पर पदोन्नति देते हुए 60 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू की ओर से उन्हें 15 लाख और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से 20 लाख रुपए मिलेंगे।
साथ ही उन्हें सलमान खान की ओर से भी एक लाख का ईनाम मिलेगा। दिल्ली सरकार भी एक करोड़ साक्षी को देगी।