फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: 'ये स्टार शटलर जीतेंगे पदक...', दीपिका के पिता और बैडमिंटन लीजेंड प्रकाश पादुकोण की भविष्यवाणी

Fri, 26 Jul 2024 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंधू के इस साल अब तक कोई खिताब जीतने में नाकाम रहने के बावजूद प्रकाश को लगता है कि मुश्किल परिस्थितियों में चमकने की उनकी क्षमता और ओलंपिक में भारत की सबसे सफल महिला खिलाड़ी होना उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
1 of 9
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Twitter
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और शीर्ष शटलर पीवी सिंधू के मेंटर प्रकाश पादुकोण का मानना है कि भारत के पास पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन में तीन पदक जीतने का मजबूत मौका है और इनमें सिंधू के लिए पदकों की हैट्रिक भी शामिल है। भारत ने सात सदस्यीय बैडमिंटन टीम भेजी है जिसमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी और दो ओलंपिक पदक विजेता सिंधू शामिल हैं। पादुकोण ने कहा कि सिंधू पेरिस में अपने लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

2 of 9
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'हम अच्छे प्रैक्टिस की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं। सिंधू ने ओलंपिक के लिए अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है। हालांकि, इस स्तर पर कुछ निश्चित या प्रतिबद्ध नहीं हो सकता है। उनकी तैयारियां अच्छी चल रही हैं और वह अभ्यास सत्र में अच्छा खेल रही हैं। इसलिए तैयारियों के मामले में सब कुछ बहुत अच्छा रहा है।'
विज्ञापन

3 of 9
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
अनुभवी शटलर, पूर्व ऑल-इंग्लैंड चैंपियन और अपने सुनहरे दिनों में विश्व के शीर्ष खिलाड़ी रहे प्रकाश ने बताया कि वह कोर्ट पर सिंधू की रणनीति में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उन्होंने उनके मार्गदर्शन में बहुत सुधार भी किया है। प्रकाश ने कहा, 'मैं कोर्ट पर रणनीति सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। इस पर कि सिंधू को कब किस स्ट्रोक का उपयोग करना है और दिमाग के साथ कैसे खेलना है। लगभग नौ महीने पहले वह लगातार कोचिंग परिवर्तन के कारण आत्मविश्वास में थोड़ा कमजोर पड़ गई थीं और यह पहचानने में सक्षम नहीं थीं कि उनके साथ क्या गलत हो रहा था।'

4 of 9
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
प्रकाश ने कहा, 'हमने उनकी मानसिक मजबूती और रणनीति पर काम किया है और सुनिश्चित किया है कि वह सही स्ट्रोक का बेहतर इस्तेमाल करें। हमने गलतियों में कटौती करने और प्रतिशत बैडमिंटन खेलने की कोशिश की है। यह जानते हुए कि कब विपक्षी खिलाड़ी पर आक्रमण करना है या कब बचाव करना है और सुरक्षित खेलना है। हर चीज पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लगाया जाना बाकी है कि क्या वह ओलंपिक के दौरान उस फॉर्म को दोहरा सकती हैं।'
विज्ञापन

5 of 9
पीवी सिंधू - फोटो : PV Sindhu Instagram
सिंधू के इस साल अब तक कोई खिताब जीतने में नाकाम रहने के बावजूद प्रकाश को लगता है कि मुश्किल परिस्थितियों में चमकने की उनकी क्षमता और ओलंपिक में भारत की सबसे सफल महिला खिलाड़ी होना उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेगी। सिंधू दो ओलंपिक पदक, 2016 में रियो में एक रजत और टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
प्रकाश ने कहा, 'निश्चित तौर पर वह हाल में अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं हैं। हालांकि, इससे उन पर से दबाव कम हो सकता है। उम्मीदें कम हैं और यहां तक कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर भी उन्हें सकारात्मक रूप से देखा जाएगा। लेकिन मैं उन्हें उससे परे देख रहा हूं। अगर वह फॉर्म को पुन: हासिल कर उसे कोर्ट पर पेश करने में सक्षम होती हैं, जैसे कि वह अभ्यास में क्या कर रही हैं, तो मुझे लगता है कि वह पिछले टूर्नामेंटों की तुलना में बेहतर करेंगी।'
विज्ञापन

7 of 9
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : BAI Media
उन्होंने कहा, 'शीर्ष क्रम की खिलाड़ियों के बीच अंतर काफी कम होता है और यह ओलंपिक में दबाव से निपटने का भी अहम जरिया है। इससे सिंधू को फायदा भी है क्योंकि उन्होंने दो ओलंपिक पदक जीते हैं। हम उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि वह अपने खेल पर ध्यान दें और नतीजा अच्छा होगा।' सिंधू के अलावा प्रकाश ने पुरुष युगल में सात्विक-चिराग की जोड़ी को और पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को संभावित पदक के दावेदारों के रूप में चुना।

8 of 9
पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
प्रकाश ने कहा, 'हमारे पास तीनों स्पर्धाओं में पदक जीतने का मौका है। पुरुष एकल, महिला एकल और पुरुष युगल में हम पदक अपने नाम कर सकते हैं। पुरुष युगल जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बहुत शानदार रहे हैं और शीर्ष खिलाड़ियों को हराया है। उनके पास काफी अच्छा ड्रॉ भी है। लक्ष्य सेन के पास एक कठिन ड्रॉ है, लेकिन उन्होंने पहले भी अपने विरोधियों जोनाथन क्रिस्टी, केविन कॉर्डन और जूलियन कैरागी को हराया है। इसलिए यह उनके वर्तमान फॉर्म पर निर्भर करता है। यह उनका पहला ओलंपिक है, लेकिन उन्हें इसके बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए और इसे किसी अन्य टूर्नामेंट के रूप में लेना चाहिए। एचएस प्रणय सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं रहे हैं, लेकिन कभी-कभी यह एक आशीर्वाद हो सकता है क्योंकि उम्मीदों का थोड़ा वजन होता है और आप अब चरम पर पहुंच सकते हैं, यह दोनों तरीकों से जा सकता है।'
विज्ञापन

9 of 9
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : BAI Media
उन्होंने कहा, 'हम निश्चित तौर पर इन तीनों प्रतियोगिताओं में दावेदार हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो के पास चुनौतीपूर्ण ड्रॉ है, लेकिन अगर वे आगे क्वालीफाई कर लेती हैं तो यह आसान होगा।' पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन के मुकाबले शनिवार (27 जुलाई) से शुरू होंगे। भारत ने बैडमिंटन में अब तक कुल तीन ओलंपिक पदक जीते हैं। सिंधू के दो पदकों के अलावा भारत ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य जीता था। तब साइना नेहवाल ने पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें