फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: 'तैयारी में ज्यादा प्रयोग...', भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को कोच गोपीचंद से मिली खास नसीहत

Thu, 25 Jul 2024 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू (महिला एकल) की अगुआई वाली इस टीम में एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन (पुरुष एकल), सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (पुरुष युगल) तथा अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रास्टो (महिला युगल) शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने बुधवार को देश के खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी तैयारी में ज्यादा प्रयोग नहीं करने की सलाह दी और कहा कि दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू में इस खेल महासमर में फिर से चमकने की काबिलियत है।बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के सात खिलाड़ी पांच में से चार स्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्य सेन - फोटो : Social Media
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू (महिला एकल) की अगुआई वाली इस टीम में एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन (पुरुष एकल), सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (पुरुष युगल) तथा अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रास्टो (महिला युगल) शामिल हैं। भारत ने बैडमिंटन में अब तक तीन पदक जीते हैं। इनमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीता था। वहीं, साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
पी गोपीचंद - फोटो : PTI
गोपीचंद ने शुक्रवार के उद्घाटन समारोह से पहले कहा, 'मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों के लिए सामान्य संदेश यही होगा कि इसे एक अन्य मुकाबले की तरह ही लें। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप तैयारी के लिए कोई प्रयोग नहीं करें। इसे सरल रखें और इसे एक अन्य खेल की तरह ही लें, तैयारी सही करें और मैच अपने आप ठीक रहेंगे।'

4 of 5
पीवी सिंधू - फोटो : PV Sindhu Instagram
पीवी सिंधू के बारे में बात करते हुए गोपीचंद ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि उनके पास शानदार मौका है। उसे शी बिंग जाओ और चेन यू फेई की चीनी जोड़ी के खिलाफ ड्रॉ मिला है और उसने पहले इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि वह इस ओलपिक में फिर से अच्छा प्रदर्शन करेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीवी सिंधू - फोटो : instagram
सिंधू 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अपने बाएं टखने में स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखा पाईं हैं। गोपीचंद ने पदकों के बारे में अटकलें लगाने से इनकार कर दिया और कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम पदकों के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि तैयारी को सरल रखना और छोटी-छोटी चीजों को तैयार रखना महत्वपूर्ण है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें